लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में टीकाकरण नहीं कराने वालों को अक्टूबर से ट्रेन यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी

By भाषा | Updated: August 10, 2021 17:59 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 10 अगस्त पाकिस्तान ने कोविड-19 रोधी टीका लगवाने को लेकर लोगों की अनिच्छा से निपटने के सरकारी प्रयास के तहत अक्टूबर से ट्रेनों में बिना टीकाकरण वाले लोगों के सफर करने पर रोक लगाने की घोषणा की है।

नेशनल कमांड एंड ऑपरेशन सेंटर (एनसीओसी) की बैठक में यह निर्णय लिया गया। सेंटर ने कोरोना वायरस के फैलने पर चिंता जतायी।

एनीसीओसी की बैठक के बारे में जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने बताया कि यह तय किया गया है कि जो टीका लगवाने को अनिच्छुक हैं, उन्हें एक अक्टूबर से ट्रेनों में यात्रा नहीं करने दी जाएगी।

ऐसे लोगों के घरेलू विमान यात्रा पर इस महीने से पहले ही पाबंदी लगा दी गयी है और अध्यापकों, विद्यार्थियों एवं जनसेवकों को अगस्त के आखिर तक टीका लगवाने को कहा गया है।

पाकिस्तान ने फरवरी में टीकाकरण शुरू किया था और अबतक 3.7 करोड़ से अधिक लोगों को टीके की कम से कम एक खुराक लग गयी है। केवल 70 लाख लोगों को ही दोनों खुराक लगी है।

पाकिस्तान ने इस साल के आखिर तक कम से कम सात करोड़ लोगों को टीका लगाने की घोषणा की है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 3884 नये मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों का आंकड़ा 1,075,504 तक पहुंच गया जबकि 86 और मरीजों के दम तोड़ देने के साथ ही अबतक 24,004 लोग इस वायरस से अपनी जान गंवा चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब