लाइव न्यूज़ :

#ThisIsNotConsent: आखिर ऐसा क्या हुआ कि अंडरवियर हाथों में लेकर सड़कों पर उतर पड़े लोग

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 18, 2018 08:15 IST

Open in App

लंदन, 18 नवंबर: आयरलैंड में बलात्कार के एक मामले ने आंदोलन को जन्म दे दिया है. पीडि़ता के फीतों वाले अंडरवियर का जिक्र करते हुए संबंध बनाने को लेकर उसकी सहमति की दलील ने विवाद पैदा कर दिया है. बचाव पक्ष के वकील की इस दलील को आयरलैंड एवं उसके बाहर भी लोगों में खासा गुस्सा देखा जा रहा है.

अदालत में बहस के दौरान बचाव पक्ष के वकील ने कहा था कि जूरी को 17 साल की पीडि़ता के अंडरवियर का भी ध्यान देना चाहिए, जो उसने मौके पर पहन रखा था. पीडि़ता के वकील ने कहा था कि महिला का गली में 27 वर्षीय युवक ने बलात्कार किया. वकील ने कहा था, क्या इन सबूतों को खारिज किया जा सकता है कि पीडि़ता आरोपी के प्रति आकर्षित थी और किसी से मिलने या फिर साथ होने के लिए तैयार थी.

वकील ने कहा था, आपको यह देखना होगा कि उसने किस तरह की ड्रेस पहनी हुई थी और उसने एक थोंग (एक प्रकार का अधोवस्त्र) पहना हुआ था. अदालत ने इस मामले में आरोपी को बरी कर दिया था, जिसके बाद से आयरलैंड समेत तमाम देशों में सहमति और पीडि़ता पर ही आरोप लगाने को लेकर बहस शुरू हो गई थी. सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरु ष पोस्टर और थोंग अंडरवियर हाथों में लेकर आयरलैंड के कई शहरों में प्रदर्शन करते दिखे. बुधवार को आयरलैंड के कई शहरों में यह प्रदर्शन तेज हो गया.

आयरलैंड की राजधानी डबलिन में महिला प्रदर्शनकारियों ने सिटी सेंटर पर विमन अंडरवियर लटकाकर प्रदर्शन किए. कॉर्क में प्रदर्शनकारी कोर्ट रूम में ही महिला अंडरवियर लेकर चले गए. आंदोलन को संबोधित करते हुए कॉर्क सेक्शुअल वॉइलेंस सेंटर की डायरेक्टर मैरी क्रि ली ने कहा, मेरा सवाल इस पर नहीं है कि बैरिस्टर ने क्या कहा. सवाल उस सिस्टम पर है, जो इस तरह की चीजों को अनुमति देता है.

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल