लाइव न्यूज़ :

इस साल हुए रष्ट्रपति चुनाव अभी तक के इतिहास के अमेरिका के सबसे असुरक्षित चुनाव थे : ट्रंप

By भाषा | Updated: November 30, 2020 11:23 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 30 नवम्बर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को एक बार फिर अपने बेबुनियाद दावे दोहराते हुए कहा कि तीन नवम्बर को हुए राष्ट्रपति चुनाव अमेरिकी इतिहास के सबसे असुरक्षित चुनाव थे।

विस्कॉन्सिन की दो काउंटी में मतों की पुन: गणना के दिन ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘‘ हमारे 2020 चुनाव..... अभी तक के सबसे असुरक्षित चुनाव थे ।’’

उन्होंने दूसरे ट्वीट में आरोप लगाया, ‘‘ चुनाव धोखाधड़ी के संबंध में जारी हमारे मुकदमों पर कुछ बड़ी बातें सामने आई हैं। हर किसी को पता है, इसमें धांधली हुई। उन्हें पता है कि (डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो) बाइडन को अश्वेत समुदाय से (अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक) ओबामा की तुलना में अधिक वोट नहीं मिले और 80,000,000 वोट तो निश्चित तौर पर नहीं मिले। देखिए डेट्रायट, फ़िलाडेल्फिया में क्या हुआ। ’’

अमेरिका में तीन नवम्बर को हुए राष्ट्रपति चुनाव में जो बाइडन को विजेता घोषित किया जा चुका है और सत्ता हस्तांतरण की औपचारिक प्रक्रिया भी शुरू हो गई है लेकिन ट्रंप ने अभी तक अपनी हार स्वीकार नहीं की है। उन्होंने चुनावी नतीजों के खिलाफ कई जगह मुकदमें भी दायर कर रखे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी