इस साल साठ हजार स्थानीय लोग ही कर पाएंगे हज: सऊदी अरब
By भाषा | Updated: June 12, 2021 16:38 IST2021-06-12T16:38:09+5:302021-06-12T16:38:09+5:30

इस साल साठ हजार स्थानीय लोग ही कर पाएंगे हज: सऊदी अरब
दुबई, 12 जून (एपी) सऊदी अरब ने कहा है कि कोरोना वायरस महामारी के चलते इस साल 60 हजार से अधिक लोगों को हज की अनुमति नहीं होगी और वे सभी स्थानीय होंगे।
सऊदी अरब ने सरकार द्वारा संचालित सऊदी प्रेस एजेंसी के माध्यम से शनिवार को यह घोषणा की। उसने हज एवं उमरा मंत्रालय के फैसले का हवाला देते हुए यह जानकारी दी है।
पिछले साल, सऊदी अरब में पहले से रह रहे लगभग एक हजार लोगों को ही हज के लिये चुना गया था। हज जुलाई के मध्य में शुरू होता है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।