लाइव न्यूज़ :

इस साल दुनियाभर में 45 संवाददाताओं, मीडियाकर्मियों की काम के दौरान मृत्यु

By भाषा | Updated: December 31, 2021 17:32 IST

Open in App

ब्रसेल्स, 31 दिसंबर (एपी) दुनिया के सबसे बड़े पत्रकार संगठन ‘इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ जर्नलिस्ट्स’ (आईएफजे) ने शुक्रवार को कहा कि दुनियाभर में पिछले एक साल में कुल 45 संवाददाता और मीडियाकर्मी अपना काम करते हुए मारे गये।

संगठन ने सबसे पहले 1991 में काम करने के दौरान हादसों में मारे गये पत्रकारों की संख्या पर वार्षिक रिपोर्ट प्रकाशित करना शुरू किया था। तब से, 30 साल में यह पत्रकारों की मृत्यु के सबसे कम आंकड़ों में शामिल है। इससे पहले 2020 में 65 पत्रकार मारे गये थे।

लेकिन आईएफजे ने कहा कि 2021 के आंकड़े इस प्रवृत्ति की पुष्टि करते हैं कि मीडियाकर्मी अक्सर भ्रष्टाचार उजागर करने, अपने समुदायों, शहरों एवं देशों में अधिकारों के दुरुपयोग के मामलों और अपराधों का खुलासा करने के दौरान मारे जाते हैं।

आईएफजे के महासचिव एंथनी बेलांगर ने कहा, ‘‘इस साल हिंसा में इन 45 पत्रकारों की मृत्यु हमें दुनियाभर में पत्रकारों की भयावह शहादत की याद दिलाती है कि जो जनहित में सेवा करते हुए देनी पड़ती है और हम इस सर्वोच्च बलिदान को देने वाले इन पत्रकारों और हजारों अन्य के ऋणी रहेंगे।’’

संगठन ने कहा कि दुनियाभर में 1991 से 2,721 पत्रकार मारे गये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल