लाइव न्यूज़ :

Eid 2020: सीमा पर तनाव, बीएसएफ और पाकिस्तान रेंजर्स ने मिठाइयों का आदान-प्रदान नहीं किया, कई दिन से जारी है संघर्षविराम

By भाषा | Updated: May 25, 2020 17:18 IST

सीमा पर परंपरागत रूप से होने वाला मिठाइयों का आदान-प्रदान इस बाद इस के मौके पर नहीं किया गया। अधिकारियों ने कहा कि अभी दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण संबंध रहने के चलते मिठाइयों के आदान प्रदान से बचा गया।

Open in App
ठळक मुद्देमिठाइयों का आदान-प्रदान भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जम्मू से गुजरात तक किसी भी स्थान पर नहीं हुआ। इस सीमा की पहरेदारी बीएसएफ करता है।बल ने अपने बांग्लादेशी समकक्ष, बार्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के साथ पूर्वी सीमा पर मिठाइयों का आदान-प्रदान किया।

नई दिल्ली: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और उसके पाकिस्तानी समकक्ष पाकिस्तान रेंजर्स के बीच ईद के मौके पर परंपरागत रूप से होने वाला मिठाइयों का आदान-प्रदान सोमवार को भारत-पाक सीमा पर नहीं हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि अभी दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण संबंध रहने के चलते मिठाइयों के आदान प्रदान से बचा गया। उन्होंने कहा कि सीमा पार से आतंकवाद की घटनाएं पश्चिमी सीमा पर हमेशा की तरह जारी हैं और इसलिए मिठाइयों का आदान-प्रदान भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जम्मू से गुजरात तक किसी भी स्थान पर नहीं हुआ। इस सीमा की पहरेदारी बीएसएफ करता है।

अधिकारियों ने कहा कि बल ने पिछले साल दिवाली के दौरान, अपने स्थापना दिवस (एक दिसंबर) पर, और गणतंत्र दिवस पर यह परंपरागत रस्म निभाने की कोशिश की थी, लेकिन इस कदम पर पाकिस्तान की ओर से ऐसी ही प्रतिक्रिया नहीं मिली थी। हालांकि, बल ने अपने बांग्लादेशी समकक्ष, बार्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के साथ पूर्वी सीमा पर मिठाइयों का आदान-प्रदान किया।

बीएसएफ के दक्षिण बंगाल सीमांत द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘दोनों देशों और सीमा की पहरेदारी करने वाले बलों के बीच संबंधों में गर्मजोशी कई मौकों पर प्रदर्शित हुई है, जब उन्होंने ईद सहित अन्य कई अवसरों पर उत्सवों की खुशियां साझा की। ’’ बयान में कहा गया है, ‘‘सीमा चौकियों पर तैनात बीएसएफ के कर्मियों ने बांग्लादेश के अपने समकक्ष कर्मियों को मुबारकबाद दी।’’ 

टॅग्स :ईदपाकिस्तानसीमा सुरक्षा बलदिल्लीजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल