लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 की तीसरी लहर निश्चित तौर पर ब्रिटेन में है जारी :टीका विशेषज्ञ

By भाषा | Updated: June 19, 2021 18:51 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 19 जून कोविड-19 के अत्यधिक संचारी डेल्टा स्वरूप के चलते ब्रिटेन में कोराना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर जारी है। सरकार को टीकाकरण कार्यक्रम पर सलाह देने वाले एक विशेषज्ञ ने शनिवार को यह जानकारी दी।

टीकाकरण एवं प्रतिरक्षण पर संयुक्त समिति (जेसीवीआई)को सलाह देने वाले प्रोफेसर एडम फिन ने बीबीसी से कहा कि देश में अब टीकों और कोविड-19 के डेल्टा स्वरूप के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा चल रही है।

डेल्टा स्वरूप की पहचान सबसे पहले भारत में की गई थी।

प्रोफेसर फिन ने कहा, ‘‘यह फैलता जा रहा है, शायद हम कुछ आशावादी हो सकते हैं कि यह तेजी से नहीं फैल रहा है, लेकिन फिर भी यह फैल रहा है। इस तरह, निश्चित तौर पर तीसरी लहर जारी है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम इस निष्कर्ष पर पहुंच सकते हैं कि टीकाकरण कार्यक्रम, खासतौर पर वृद्ध लोगों को दूसरी खुराक देने, और डेल्टा स्परूप के तीसरी लहर के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा चल रही है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘जितनी जल्द हम वृद्ध लोगों को दूसरी खुराक दे देंगे, इस बार हम अस्पताल में उतनी कम संख्या में लोगों को भर्ती होते देखेंगे। ’’

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के नवीनतम आंकड़ों से यह प्रदर्शित होता है कि प्रत्येक 540 संक्रमितों में एक मरीज डेल्टा स्वरूप से संक्रमित है जो देश में अब सबसे तेजी से फैलने वाला वायरस का स्वरूप बन गया है।

पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड के नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक टीके की एक खुराक किसी व्यक्ति के कोरोना वायरस से संक्रमित होने और अस्पताल में इलाज कराने की की संभावना,यहां तक कि डेल्टा स्वरूप से संक्रमित होने की स्थिति में भी, 75 प्रतिशत घटा देती है।

साथ ही , टीके की दोनों खुराक ले चुके लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने और अस्पताल में भर्ती होने की संभावना 90 प्रतिशत से अधिक घट जाती है।

इस बीच, डेल्टा स्वरूप के प्रसार का पता लगाने के लिए दक्षिण लंदन सहित इंग्लैंड के अन्य हिस्सों में जांच बढ़ा दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल