ऑस्ट्रिया में हुई गोलीबारी में तीसरे शख्स की मौतः अधिकारी

By भाषा | Updated: November 3, 2020 12:27 IST2020-11-03T12:27:05+5:302020-11-03T12:27:05+5:30

Third person died in shooting in Austria | ऑस्ट्रिया में हुई गोलीबारी में तीसरे शख्स की मौतः अधिकारी

ऑस्ट्रिया में हुई गोलीबारी में तीसरे शख्स की मौतः अधिकारी

वियना, तीन नवंबर (एपी) ऑस्ट्रिया के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि वियना में गोलीबारी के बाद तीसरे शख्स की मौत हो गई है।

ऑस्ट्रिया के गृह मंत्री कार्ल नेहम्मेनर ने पत्रकारों को बताया कि मृतकों में दो पुरुष एवं एक महिला है। पुलिस ने एक संदिग्ध को भी मार गिराया है।

उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच से संकेत मिलता है कि मारा गया संदिग्ध इस्लामिक स्टेट समूह से हमदर्दी रखता था।

अधिकारी अब भी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या और हमलावर भी हैं। वियना के लोगों से घर में ही रहने का अनुरोध किया गया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि राजधानी के मध्य में हुए हमले में 15 लोग जख्मी हुए हैं। घायलों में एक पुलिस अधिकारी भी शामिल है।

गृह मंत्री ने घटना को ऑस्ट्रिया के मूल्यों और लोकतांत्रिक समाज पर हमला बताया है।

उन्होंने कहा, “ हमलावर आतंकी समूह आईएस से हमदर्दी रखता था।“

उन्होंने जांच जारी रहने का हवाला देकर और जानकारी देने से इनकार कर दिया।

Web Title: Third person died in shooting in Austria

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे