लाइव न्यूज़ :

दक्षिण फ्लोरिडा के हवाई अड्डे पर एक महीने में तीसरी हवाई दुर्घटना, एक घायल

By भाषा | Updated: December 18, 2020 17:02 IST

Open in App

पेमब्रोक पाइन्स (अमेरिका), 18 दिसंबर (एपी) अमेरिका के दक्षिण फ्लोरिडा हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद एक छोटा विमान हादसे का शिकार हो गया जिसमें एक प्यक्ति घायल हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि पिछले एक महीने में हवाई अड्डे पर यह तीसरा विमान हादसा है।

न्यूज आउटलेट ने पेमब्रोक पाइन्स पुलिस के हवाले से खबर दी कि हादसा बृहस्पतिवार दोपहर को नार्थ पेरी हवाई अड्डे पर हुआ।

संघीय विमानन प्रशासन की प्रवक्ता मारिया जोकू ने कहा कि एक इंजन का विमान एसओसीएटीए टीबी10 टोबागो उडा़न भरने के बाद ही करीब एक मील दूर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

उन्होंने बताया कि हादसे के वक्त विमान में चार लोग सवार थे जिनमें से एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मारिया ने बताया कि दुर्घटना की विस्तृत जानकारी तुरंत नहीं दी जा सकती है।

गौरतलब है कि 23 नवंबर को भी इस छोटे से हवाई अड्डे पर एक विमान के उतरने वक्त इंजन में गड़बड़ी आ गयी थी जिसमें पायलट की मौत हो गई थी जबकि दो दिसंबर को हवाई अड्डे पर उतरते समय स्माल पाइपर विमान हादसे का शिकार हो गया था, लेकिन इसमें सवार दो लोगों को कोई चोट नहीं आई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब