लाइव न्यूज़ :

सीरिया में हालात खराब, आधी आबादी यानि एक करोड़ से अधिक लोगों को सहायता की जरूरतः संयुक्त राष्ट्र

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 15, 2019 13:39 IST

लोकॉक ने सुरक्षा परिषद को बताया कि विपक्ष नियंत्रित उत्तरी सीरिया के 40 लाख लोगों को संयुक्त राष्ट्र सीमा पार सहायता मुहैया कराई गई है इसमें उत्तर-पश्चिम सीरिया के 27 लाख नागरिक शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले वर्ष सीरिया के सबसे करीबी सहयोगी रूस ने चीन के साथ प्रस्ताव पर रोक लगा दी थी। लोकॉक ने कहा कि सीमा पार अभियान रुकने से लाखों लोगों को मिल रही मदद रुक जाएगी और भूख तथा बीमारी की घटनाएं बढ़ जाएंगी।

संयुक्त राष्ट्र मानवीय अभियानों के प्रमुख मार्क लोकॉक ने कहा है कि सीरिया की आधी आबादी यानि एक करोड़ से अधिक लोगों को सहायता की जरूरत है लेकिन संयुक्त राष्ट्र और कई अन्य संगठन औसतन 56 लाख लोगों को मदद पहुंचा पा रहे हैं।

लोकॉक ने सुरक्षा परिषद को बताया कि विपक्ष नियंत्रित उत्तरी सीरिया के 40 लाख लोगों को संयुक्त राष्ट्र सीमा पार सहायता मुहैया कराई गई है इसमें उत्तर-पश्चिम सीरिया के 27 लाख नागरिक शामिल हैं। सीमा पार से सहायता के प्रस्ताव की समयसीमा दिसंबर में समाप्त हो रही है ऐसे में लोकॉक ने परिषद से कहा कि सीमा पार अभियान का कोई विकल्प नहीं है और समयसीमा बढ़ाना अति आवश्यक है।

पिछले वर्ष सीरिया के सबसे करीबी सहयोगी रूस ने चीन के साथ प्रस्ताव पर रोक लगा दी थी। लोकॉक ने कहा कि सीमा पार अभियान रुकने से लाखों लोगों को मिल रही मदद रुक जाएगी और भूख तथा बीमारी की घटनाएं बढ़ जाएंगी। बहुत लोग सीमा पार भागेंगे और इससे क्षेत्र में संकट और बढ़ जाएगा।

उन्होंने कहा कि वह उत्तर पश्चिम सीरिया के हालात से बेहद चिंतित हैं। लोकॉक के अनुसार पिछले दो दिनों में इदलिब और आसपास के क्षेत्रों में 100 से अधिक हवाई हमलों की सूचना है।

टॅग्स :सीरियासंयुक्त राष्ट्रअमेरिकाइराक
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल