लाइव न्यूज़ :

ब्रिटिश राजदूत ने कहा-ट्रंप प्रशासन ‘‘अकुशल, अनाड़ी और असुरक्षित है, टेरेसा मे ने समर्थन किया

By भाषा | Updated: July 9, 2019 16:09 IST

डाउनिंग स्ट्रीट के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हमने अमेरिका को स्पष्ट कर दिया है कि यह लीक कितना दुर्भाग्यपूर्ण है। मेल के चुनिंदा हिस्सों का लीक होना हमारे संबंधों की गहराई और सम्मान को प्रदर्शित नहीं करता।’’

Open in App
ठळक मुद्दे‘‘हमारे लंबे इतिहास और साझा मूल्यों के प्रति कटिबद्धता के आधार पर ब्रिटेन का अमेरिका के साथ एक खास और मजबूत संबंध है तथा यह आगे भी जारी रहेगा।’’ई-मेल में कही गई बातों से ट्रंप नाराज हो गए और टि्वटर के जरिए ब्रिटिश राजदूत पर हमला बोला। 

ब्रिटेन की कार्यवाहक प्रधानमंत्री टेरेसा मे ने ई-मेल लीक होने की घटना के बावजूद अमेरिका में अपने राजदूत के प्रति अपना समर्थन दोहराया।

ब्रिटिश राजदूत द्वारा अपनी सरकार को भेजे गए उन ई मेल के लीक होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नाराज हैं जिनमें कहा गया है कि ट्रंप प्रशासन ‘‘अकुशल, अनाड़ी और असुरक्षित है।’’ ट्रंप ने संबंधित ई-मेल को लेकर टि्वटर पर ब्रिटिश राजदूत सर किम डैरोच पर हमला बोला और बदले की कार्रवाई करते हुए उन्हें व्हाइट हाउस में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया।

हालांकि डाउनिंग स्ट्रीट ने कहा है कि राजदूत को मे का पूरा समर्थन प्राप्त है और राजनयिकों को अपनी तैनाती के देश में राजनीति का ईमानदार आकलन उपलब्ध कराने के लिए हर हाल में स्वतंत्रता होनी चाहिए।

डाउनिंग स्ट्रीट के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हमने अमेरिका को स्पष्ट कर दिया है कि यह लीक कितना दुर्भाग्यपूर्ण है। मेल के चुनिंदा हिस्सों का लीक होना हमारे संबंधों की गहराई और सम्मान को प्रदर्शित नहीं करता।’’

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हमारे लंबे इतिहास और साझा मूल्यों के प्रति कटिबद्धता के आधार पर ब्रिटेन का अमेरिका के साथ एक खास और मजबूत संबंध है तथा यह आगे भी जारी रहेगा।’’ संबंधित घटनाक्रम सप्ताहांत तब हुआ जब डैरोच की ओर से ब्रिटेन सरकार के कुछ अधिकारियों को भेजे गए गोपनीय ई-मेल मीडिया में आ गए।

ई-मेल में कही गई बातों से ट्रंप नाराज हो गए और टि्वटर के जरिए ब्रिटिश राजदूत पर हमला बोला। 

टॅग्स :ब्रिटेनअमेरिकाडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल