लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान से जल्दबाजी में सैनिकों की वापसी नहीं होगी : अमेरिकी रक्षा मंत्री

By भाषा | Updated: February 20, 2021 16:44 IST

Open in App

वाशिंगटन, 20 फरवरी अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने कहा है कि अफगानिस्तान में तैनात अमेरिकी सैनिकों को जल्दबाजी में नहीं बुलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि युद्ध से जर्जर देश में हिंसा की घटनाएं कम होनी चाहिए तथा अफगान नेतृत्व वाली वार्ता में और प्रगति की जरूरत है।

अमेरिका और तालिबान फरवरी 2020 में एक समझौते पर पहुंचे थे, जिसके तहत तालिबान और अफगान सरकार के बीच शांति सुलह, स्थायी संघर्षविराम और आगामी दिनों में सभी विदेशी सैनिकों की वापसी होनी है। अफगानिस्तान में वर्तमान में करीब 2500 अमेरिकी सैनिक हैं।

अमेरिकी रक्षा मंत्रालय में संवाददाता सम्मेलन में ऑस्टिन ने शुक्रवार को कहा, ‘‘मैंने अपने सहयोगियों को बताया है अमेरिका हड़बड़ी में या अव्यवस्थित तौर पर अफगानिस्तान से सैनिकों की वापसी नहीं करेगा और ना ही गठबंधन की प्रतिष्ठा पर आंच आने देगा। फिलहाल सैनिकों की वापसी को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ है।’’

नाटो (नार्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गेनाइजेशन) के रक्षा मंत्रियों के साथ बैठक के बाद उन्होंने कहा कि जो बाइडन प्रशासन अफगानिस्तान में युद्ध के खात्मे के लिए प्रतिबद्ध है। देश को आतंकी संगठनों का पनाहगाह बनने से भी रोकना है और यह सुनिश्चित करना होगा कि लंबे समय से चल रहे संघर्ष का टिकाऊ समाधान निकले।

उन्होंने कहा कि फिलहाल वहां हिंसा की बहुत ज्यादा घटनाएं हो रही हैं और अफगान नेतृत्व वाली वार्ता में प्रगति की जरूरत है।

रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘इसलिए मैं सभी पक्षों से शांति का रास्ता अपनाने का आग्रह करता हूं। हिंसा की घटनाओं में कमी आनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला