लाइव न्यूज़ :

जर्मनी के लाखों सरकारी कर्मचारियों के वेतन में होगी वृद्धि, मिलेगा कोविड बोनस

By भाषा | Updated: November 29, 2021 19:55 IST

Open in App

बर्लिन, 29 नवंबर (एपी) जर्मनी में लगभग 35 लाख राज्य स्तरीय कर्मचारियों और नौकरशाहों को अगले वर्ष 2.8 प्रतिशत वेतन वृद्धि और 1,300 यूरो (1,470 डॉलर) का कर मुक्त कोविड-19 बोनस मिलेगा।

सोमवार को दो यूनियन द्वारा घोषित समझौते में चिकित्सा एवं देखभाल व्यवसायों में श्रमिकों के लिए उच्च वेतन वृद्धि और जोखिम भरे माहौल में काम के लिए भुगतान तथा प्रशिक्षुओं और इंटर्न के लिए 650 यूरो (735 डॉलर) का कर मुक्त बोनस भी मिलेगा।

वेरदी और डीबीबी यूनियन के बीच सहमति बन गई है। जर्मनी के 16 राज्यों में खासकर स्वास्थ्य क्षेत्र के कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर सिलसिलेवार हड़ताल की थी। यह प्रावधान दो साल के लिए लागू होगा।

हेस्से को छोड़कर यह वृद्धि सभी राज्यों में सार्वजनिक अस्पतालों, स्कूलों, पुलिस, अग्निशमन सेवाओं और नौकरशाहों पर लागू होती है, जहां पिछले महीने इसी तरह का समझौता हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा