लाइव न्यूज़ :

ट्रंप प्रशासन के दूसरे कार्यकाल के लिए शांतिपूर्ण तरीके से होगा सत्ता का हस्तांतरण: पोम्पिओ

By भाषा | Updated: November 11, 2020 08:32 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 11 नवम्बर अमेरिका के निवर्तमान विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने कहा कि देश में डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाले प्रशासन के दूसरे कार्यकाल के लिए शांतिपूर्ण तरीके से सत्ता का हस्तांतरण किया जाएगा।

इसके साथ ही उन्होंने इस बात का संकेत दे दिया कि उन्होंने राष्ट्रपति पद के चुनाव में जो बाइडेन की जीत और निवर्तमान राष्ट्रपति ट्रंप की हार स्वीकार नहीं की है।

पोम्पिओ ने कहा, ‘‘ट्रंप प्रशासन के दूसरे कार्यकाल के लिए शांतिपूर्ण तरीके से सत्ता का हस्तांतरण किया जाएगा। हम तैयार हैं। दुनिया देख रही है कि यहां क्या हो रहा है। हम हरेक वोट की गिनती करने वाले हैं।’’

विदेश मंत्रालय के मुख्यालय ‘फॉगी बॉटम’ में पत्रकारों ने उनसे सवाल किया था कि क्या उनका विभाग (निर्वाचित राष्ट्रपति जो) बाइडेन को सत्ता का शांतिपूर्ण हस्तांतरण करने की तैयारी कर रहा है और अगर नहीं तो, इसमें देरी क्यों हो रही है या फिर शांतिपूर्ण तरीके से सत्ता का हस्तांतरण नहीं किया जाएगा?

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन को चुनाव में विजेता घोषित किया जा चुका है।

पोम्पिओ ने एक सवाल के जवाब में मतदान के दौरान धोखाधड़ी का आरोप भी लगाया और कहा कि इस संबंध में उन्हें दुनिया भर से फोन आ रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल