लाइव न्यूज़ :

बाइडन और चिनफिंग के बीच होगी बैठक, व्हाइट हाउस के अधिकारियों को बैठक से ज्यादा उम्मीदें नहीं

By भाषा | Updated: November 15, 2021 13:17 IST

Open in App

वाशिंगटन, 15 नवंबर (एपी) अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और उनके चीनी समकक्ष शी चिनफिंग के बीच होने वाली बैठक को लेकर व्हाइट हाउस के अधिकारियों को ज्यादा उम्मीदें नहीं हैं।

व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने कहा कि सोमवार को होने वाली ऑनलाइन बैठक को लेकर ज्यादा उम्मीदें नहीं हैं और किसी बड़ी घोषणा की संभावना नहीं है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों द्वारा संयुक्त बयान जारी करने की भी कोई योजना नहीं है।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा, "उन्हें लगता है कि उनके रिश्ते का इतिहास, उनके साथ समय बिताने के बाद, उन्हें काफी स्पष्टवादी होने की अनुमति देता है और यह आगे भी जारी रहेगा।"

बाइडन और चिनफिंग के बीच पूर्व में बीजिंग में हुई मुलाकात के दौरान बेहतर संबंध दिखे थे। उन्होंने तिब्बती पठार पर बातचीत के दौरान अमेरिका के मायने को लेकर गहरे विचार साझा किए थे।

बराक ओबामा और जॉर्ज डब्ल्यू बुश प्रशासन में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में एशिया सलाहकार के रूप में कार्य कर चुके मैथ्यू गुडमैन ने कहा, “बात जब अमेरिकी-चीन संबंधों की होती है, तो अंतर इतना बड़ा है और प्रवृत्तियां इतनी संकटपूर्ण हैं कि निजी बातचीत कुछ हद तक ही इसमें सुधार ला सकती हैं।”

इससे पहले 2013 में तत्कालीन उपराष्ट्रपति बाइडन की चीन यात्रा के दौरान चिनफिंग ने उन्हें ‘पुराना मित्र’ बताया था जबकि बाइडन ने दोनों की ‘दोस्ती’ के बारे में बात की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!