लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप से संक्रमण के 35,204 और मामले आए

By भाषा | Updated: June 25, 2021 21:15 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 25 जून ब्रिटेन में कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप से संक्रमण के गत सप्ताह 35,204 और मामले आए। इसके साथ ही यहां वायरस के इस स्वरूप से संक्रमितों की कुल संख्या 1,11,157 हो गई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को साप्ताहिक आंकड़े जारी करते हुए बताया कि एक सप्ताह में डेल्टा प्रकार के मामलों में 46 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप की पहचान सबसे पहले भारत में हुई थी।

पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड (पीएचई) ने बताया कि कुल मामलों में से 42 मामले डेल्टा एवाई.1उप प्रकार के आए हैं, जिसे डेल्टा प्लस के नाम से भी जानते हैं और कुछ इलाकों में इसके अधिक प्रसार की आशंका है।

पीएचई बताया कि पूरे ब्रिटेन में वायरस के किए गए आनुवांशिकी अनुक्रमण में करीब 95 मामले डेल्टा प्रकार के हैं। हालांकि, कोविड-19 टीके की दोनों खुराकों से अस्पताल जाने की स्थिति से लोगों की अच्छी रक्षा हो रही है।

ब्रिटेन की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी की प्रमुख कार्यकारी डॉ.जेनी हैरिस ने कहा, ‘‘ आंकड़े संकेत करते हैं कि हमारे सफल टीकाकरण अभियान से हमने मामलों और अस्पताल में भर्ती होने के संबंधों को तोड़ना शुरू कर दिया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ यह बहुत उत्साहजनक समाचार है लेकिन हम लापरवाह नहीं हो सकते। टीके की दो खुराक एक खुराक के मुकाबले कोविड-19 के खिलाफ कहीं अधिक कारगर है। इसलिए आप सुनिश्चित करें कि जैसे ही दूसरी खुराक के लिए बुलाया जाए, आप उसे लेने आएं। टीका बेहतरीन सुरक्षा देता है लेकिन पूरी तरह से रक्षा नहीं करता है। इसलिए जरूरी है कि सतर्कता बरती जाए।’’

इस बीच, पीएचई ने कहा कि उसने वायरस के लैंब्डा स्वरूप (सी.37) को बुधवार को जांच की सूची में शामिल किया है, ऐसा अंतरराष्ट्रीय विस्तार और एल452क्यू और एफ490एस जैसे कई बदलाव की वजह से किया गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 14 जून को लैंब्डा स्वरूप को ‘वैरियंट ऑफ इंट्रेस्ट’ के तौर पर श्रेणीबद्ध किया था।

ब्रिटेन में लैंब्डा स्वरूप से संक्रमण के अबतक छह मामले सामने आए है और इन सभी का संबंध विदेश यात्रा से है। सबसे पहले इसकी पहचान पेरु में की गई थी और अबतक 26 देशों में यह मिल चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात