लाइव न्यूज़ :

कम आपूर्ति होने पर टीके की खुराकों के बीच हो सकता है छह सप्ताह तक का अंतराल: डब्ल्यूएचओ

By भाषा | Updated: January 8, 2021 19:55 IST

Open in App

जिनेवा, आठ जनवरी (एपी) विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के विशेषज्ञों ने शुक्रवार को सुझाव दिया कि फाइजर-बायोएनटेक के कोविड-19 रोधी टीके की दो खुराकों के बीच अंतराल को छह सप्ताह तक विस्तारित किया जा सकता है।

डब्ल्यूएचओ के विशेषज्ञों के टीकाकरण संबंधी रणनीतिक सलाहकार समूह ने टीके की पूर्ण समीक्षा के बाद औपचारिक रूप से अपना परामर्श प्रकाशित किया।

इसने कहा कि टीकों की खुराकों के बीच 21 से 28 दिन तक का अंतराल हो सकता है।

संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने इसके साथ ही यह भी कहा कि कई देशों को कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि के साथ ही टीके की आपूर्ति में बाधा संबंधी असाधारण परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है और कई देश शुरुआती कवरेज को बढ़ाने के लिए दूसरी खुराक देने में विलंब करने पर विचार कर रहे हैं।

इसने कहा कि ‘‘महामारी संबंधी असाधारण परिस्थितियों’’ के मद्देनजर ‘‘व्यावहारिक रुख’’ अपनाए जाने पर विचार किया जा सकता है।

डब्ल्यूएचओ ने कहा कि वर्तमान में उसका परामर्श यह है कि फिलहाल उपलब्ध चिकित्सकीय परीक्षण डेटा के आधार पर दो खुराकों के बीच अंतराल को 42 दिन (छह सप्ताह) तक बढ़ाया जा सकता है।

विश्व स्वास्थ्य निकाय की प्रवक्ता डॉक्टर मार्गरेट हैरिस ने कहा कि महामारी से बुरी तरह प्रभावित ब्रिटेन ने दूसरी खुराक में 12 सप्ताह तक का विलंब करने का निर्णय किया है और अंतराल को विस्तारित किए जाने से मिलने वाला डेटा डब्ल्यूएचओ की सिफारिशों में संभावित संशोधन में मदद प्रदान कर सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल