लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान पर आतंकवाद का गंभीर खतरा मंडरा रहा है: भारत

By भाषा | Updated: November 18, 2021 15:51 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, 18 नवंबर संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत ने कहा है कि अफगानिस्तान में आतंकवाद का “गंभीर खतरा” लगातार बना हुआ है और युद्धग्रस्त देश की वर्तमान स्थिति का भारत पर सीधा प्रभाव पड़ेगा। इसके साथ ही उन्होंने काबुल में एक “समावेशी सरकार” के आह्वान को दोहराया जो अफगान समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व करने वाली हो।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी एस तिरुमूर्ति ने ‘अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन’ (यूएनएएमए) पर बुधवार को सुरक्षा परिषद में आयोजित एक बैठक में कहा कि अफगानिस्तान में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

उन्होंने कहा, “अफगानिस्तान और क्षेत्र में आतंकवाद एक गंभीर खतरा बना हुआ है। वास्तव में, अगस्त से कई अवसरों पर इस परिषद ने एक स्वर में धार्मिक स्थलों और अस्पतालों पर हुए आतंकी हमलों की भर्त्सना की है। आतंकी हमले का शिकार हुए स्थलों में वे धार्मिक स्थल भी शामिल हैं जिनका इस्तेमाल धार्मिक अल्पसंख्यक करते हैं।”

भारतीय राजदूत ने कहा कि अफगानिस्तान का निकट पड़ोसी होने और वहां के लोगों का लंबे समय से दोस्त होने की वजह से अफगानिस्तान की वर्तमान स्थिति का सीधा असर भारत पर पड़ेगा। तिरुमूर्ति ने युद्धग्रस्त देश में एक “समावेशी सरकार” के आह्वान को दोहराया जो अफगान समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व करती हो।

उन्होंने कहा ‘‘हमारी तात्कालिक प्राथमिकताओं में वहां से बाहर जाने के इच्छुक लोगों को निकालना और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करना शामिल है ताकि वहां के लोगों को अफगानिस्तान के अंदर और बाहर आने जाने की अनुमति मिले।’’

उन्होंने कहा, “एक व्यापक, समावेशी और प्रतिनिधित्व करने वाली सरकार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अधिक स्वीकार्यता और वैधानिकता मिलेगी।” तिरुमूर्ति ने कहा कि आज यह बेहद जरूरी है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय अफगानिस्तान पर एक स्वर में आवाज उठाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला