लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका में आतंकवाद का कोई खतरा नहीं है: रक्षा मंत्रालय

By भाषा | Updated: May 26, 2021 16:01 IST

Open in App

कोलंबो, 26 मई श्रीलंका ने यहां अमेरिकी दूतावास द्वारा देश में आतंकवाद के खतरे के कथित आकलन के कारण उत्पन्न आशंकाओं को बुधवार को खारिज किया।

अमेरिकी दूतावास ने अपने नये यात्रा परामर्श में अमेरिकी नागरिकों को श्रीलंका की यात्रा के खिलाफ चेतावनी दी थी।

श्रीलंका के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसके अपने आकलन के मुताबिक, देश में आतंकवाद या इससे जुड़ी गतिविधियों के किसी खतरे के बारे में कोई सूचना नहीं मिली है।

श्रीलंका में सुरक्षा के श्रेणी चार के वर्गीकरण के आधार पर अमेरिकी दूतावास ने यात्रा परामर्श जारी कर अपने नागरिकों को श्रीलंका की यात्रा करने के खिलाफ चेतावनी दी थी।

अमेरिकी दूतावास ने मंगलवार को एक ट्वीट में कहा था कि विदेश विभाग ने श्रीलंका के लिए यात्रा परामर्श का स्तर तीन (यात्रा पर पुनर्विचार करें) से स्तर चार (यात्रा न करें) देश में मौजूद कोविड-19 स्थिति के कारण किया है।

इसमें कहा गया है, ‘‘आतंकवादी खतरे के स्तर में कोई बदलाव नहीं हुआ है।’’

अमेरिकी सूत्रों ने बताया कि श्रीलंका पर यात्रा परामर्श ‘ईस्टर संडे’ पर हुए आत्मघाती हमलों के बाद अप्रैल, 2019 से वही है। इन हमलों में 270 से अधिक लोग मारे गये थे।

हमलों के बाद अमेरिकी विदेश विभाग ने एक यात्रा परामर्श में श्रीलंका की यात्रा को लेकर खतरे का स्तर तीन कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब