लाइव न्यूज़ :

तालिबान का अब हिंसा जारी रखने का कोई कारण नहीं है : सुरक्षा सलाहकार

By भाषा | Updated: April 16, 2021 21:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल अफगानिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हमदुल्ला मोहीब ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन की अमेरिकी सैनिकों की वापसी की घोषणा के बाद अब तालिबान के लिये अफगानिस्तान में हिंसा जारी रखने का कोई कारण नहीं बनता है।

अफगानिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हमदुल्ला मोहीब ने भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर और ईरान के विदेश मंत्री जावेद जरीफ के साथ चर्चा के दौरान यह बात कही ।

मोहीब ने कहा कि उन्होंने अपने भारतीय समकक्ष अजीत डोवाल के साथ अफगानिस्तान में उभरती स्थिति पर चर्चा की है और अगले कुछ दिनों में एक दल बनाया जायेगा जो अमेरिका और नाटो के साथ परिवर्तन की योजना पर काम करेगा ।

उन्होंने कहा कि भविष्य के सहयोग को लेकर एक विस्तृत खाका तैयार किया जायेगा ।

अफगानिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि यह स्थिति अब नहीं रह गई है कि तालिबान हिंसा जारी रखें, और मैं समझता हूं कि उनके (तालिबान) लिये अफगानिस्तान की सरकार के साथ वास्तव में शांति कायम करने और राजनीतिक समाज की मुख्यधारा का हिस्सा बनने का यही समय है ।

उन्होंने कहा कि बाइडेन की अमेरिकी सैनिकों की वापसी की घोषणा के बाद जो बड़ी तस्वीर उभरी है, उसके बाद अब तालिबान के लिये अफगानिस्तान में हिंसा जारी रखने का कोई कारण नहीं बनता है।

गौरतलब है कि एक महत्वपूर्ण घोषणा में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बुधवार को घोषणा की थी कि अमेरिकी सैनिक 11 सितंबर तक अफगानिस्तान से लौट जायेंगे । यह दिन साल 2001 में अमेरिका पर 9:11 अतंकी हमले की बरसी है । अल कायदा द्वारा आतंकी हमले के बाद साल 2001 के बाद से शुरू अभियान में अमेरिका के 2000 से अधिक जवान मारे जा चुके हैं ।

मोहीब ने कहा कि अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी देश की सुरक्षा स्थिति पर पूरी तरह से नियंत्रण लेने का एक बड़ा अवसर होगी । अफगानिस्तान को जमीन पर अमेरिकी सैनिकों की जरूरत नहीं है बल्कि हमें अफगान सुरक्षा बलों को समर्थन की जरूरत है और हमें आश्वस्त किया गया है कि यह जारी रहेगा ।

अफानिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि तालिबान हर मोर्चे पर हार रहा है और अगर वे इस उपलब्ध अवसर का लाभ नहीं उठाते हैं तो यह भूल होगी ।

अफगानिस्तान में सक्रिय विदेशी आतंकवादियों के संदर्भ में मोहीब ने कहा कि यह केवल अफगानिस्तान से विदेशी सैनिकों की वापसी की बात ही नहीं है बल्कि विदेशी लड़ाकों की वापसी की भी बात है जिसके साथ तालिबान काम कर रहे हैं और जो इस देश में विध्वंसकारी गतिविधियों में शामिल हैं ।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति अशरफ गनी बदलाव का नेतृत्व करने के लिये सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति होंगे ।

दूसरी ओर, ईरान के विदेश मंत्री जावेद जरीफ ने कहा कि अमेरिका की अंतत: अफगानिस्तान से अपने सैनिकों को वापस बुलाने की घोषणा और प्रतिबद्धता सकारात्मक कदम है और इसे क्षेत्र की उस वास्तविकता के आलोक में देखा जाना चाहिए कि विदेशी बलों की उपस्थिति ने कभी भी शांति एवं स्थिरता में योगदान नहीं दिया ।

उन्होंने कहा कि तालिबान को अब अफगानिस्तान की सरकार, वहां के लोगों एवं देश के विभिन्न समूहों के साथ वार्ता शुरू कर देनी चाहिए । अब व्यापक संवाद होना चाहिए ।

उन्होंने कहा कि परिणाम का इंतजार करना शून्य पैदा कर देगा और तालिबान की इस शून्य को भरने की आकांक्षा एक मुसीबत साबित होगी ।

जरीफ ने कहा कि यह अफगानिस्तान में नये युद्ध का आधार तैयार करेगी और इस क्षेत्र में हम इसे बर्दाश्त नहीं कर सकते।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला