लाइव न्यूज़ :

एस्ट्राजेनेका के टीके के उपयोग पर पाबंदी लगाने के लिए कोई साक्ष्य नहीं है : यूरोपीय संघ

By भाषा | Updated: March 31, 2021 21:14 IST

Open in App

बर्लिन, 31 मार्च (एपी) यूरोपीय औषधि एजेंसी का कहना है कि एस्ट्राजेनेका के टीके से खून का थक्का जमने के कुछ दुर्लभ मामले सामने आने के बावजूद ऐसा ‘कोई साक्ष्य नहीं’ है, जो किसी आबादी में एस्ट्राजेनेका के टीके के इस्तेमाल पर रोक लगाने का समर्थन करे।

गौरतलब है कि बुधवार को आयी एजेंसी की यह टिप्पणी एक दिन पहले जर्मनी में विशेषज्ञ पैनल द्वारा दी गयी सलाह से बिल्कुल अलग है। पैनल की सलाह पर जर्मनी की सरकार ने 60 साल से कम आयु के लोगों को एस्ट्राजेनेका का टीका लगाने पर पाबंदी लगा दी है।

एजेंसी के प्रमुख एमेर कूक ने कहा, ‘‘मौजूदा वैज्ञानिक जानकारी के अनुसार ऐसा कोई साक्ष्य नहीं है जो किसी आबादी में इस टीका के लगाने पर पाबंदी लगाने के पक्ष में हो।’’

उन्होंने कहा कि यह 22 मार्च तक एजेंसी के पास आए खून का थक्का जमने के 62 मामलों पर आधारित है, जिनमें से 14 लोगों की मौत भी हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला