लाइव न्यूज़ :

ईस्टर पर आत्मघाती विस्फोट करने वाले की पत्नी के भारत भागने को लेकर कोई सबूत नहीं: श्रीलंका

By भाषा | Updated: March 9, 2021 22:59 IST

Open in App

कोलंबो, नौ मार्च श्रीलंका ने मंगलवार को कहा कि दो साल पहले ईस्टर के मौके पर विस्फोट करने वाले आत्मघाती हमलावर की पत्नी के गिरफ्तारी से बचने के लिए भारत भागने के दावे के समर्थन में कोई सबूत नहीं है।

कैबिनेट के प्रवक्ता और मंत्री उदय गम्मानपिला ने एक सवाल के जवाब में बताया, “ यह सिर्फ अफवाह है। इसकी पुष्टि नहीं हुई है।”

21 अप्रैल 2019 को नेगोम्बो शहर के सेंट सेबेस्टियन चर्च में खुद को उड़ा लेने वाले मोहम्मदु मोहम्मदु हस्तुन की पत्नी पुलास्तिनी राजेंद्रन उर्फ सारा के बारे में माना जाता है कि उसकी घातक विस्फोट में अहम भूमिका थी।

प्रवक्ता ने कहा कि अगर उन्हें उसके भारत में होने की विश्वसनीय जानकारी मिलती है तो वह उसके प्रत्यर्पण का आग्रह करेंगे।

उन्होंने कहा कि अगर वह भागी है तो इसका मतलब है कि उसने अवैध तरीके से यात्रा की है।

विपक्ष ने सारा को विस्फोट की जांच में अहम शख्स बताया है। उन्होंने कथित रूप से सवाल किया है कि सरकार सारा को भारत से वापस लाने के लिए क्यों कार्रवाई नहीं कर रही है।

राष्ट्रपति जांच आयोग की छानबीन के दौरान पुलिस के एक अधिकारी ने कहा था कि उसे सूचना मिली है कि सारा एक नौका के जरिए मन्नार के क्षेत्र से भारत भाग गई है।

श्रीलंका में 21 अप्रैल 2019 को स्थानीय चरमपंथी समूह नेशनल तौहीद जमात से जुड़े नौ लोगों ने आत्मघाती विस्फोट किए थे। यह संगठन आईएसआईएस से जुड़ा है। इन विस्फोटो में श्रीलंका में 11 भारतीयों समेत 258 लोगों की मौत हो गई थी और 500 से अधिक जख्मी हो गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब