लाइव न्यूज़ :

भारत से दक्षिण अफ्रीका को कोविड का सीधे तौर पर कोई खतरा नहीं : स्वास्थ्य मंत्री मखिजे

By भाषा | Updated: April 29, 2021 14:21 IST

Open in App

(फाकिर हसन)

जोहानिसबर्ग, 29 अप्रैल दक्षिण अफ्रीका के स्वास्थ्य मंत्री ज्वेली मखिजे ने कहा है कि देश को भारत से कोरोना वायरस संक्रमण का सीधे तौर पर कोई खतरा नहीं है। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया है कि अन्य देशों से होकर भारत से आने वाले लोगों के लिए उचित सतर्कता बरती जाएगी।

मखिजे ने ये टिप्पणियां संसद के स्वास्थ्य समिति की ब्रीफिंग के दौरान की।

मखिजे ने मंगलवार को कहा, “मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि हम स्थिति से अवगत हैं लेकिन हमें यह भी पता है कि भारत से सीधी कोई उड़ान नहीं है जिससे बहुत सारे लोगों के यहां उतर सकने की आशंका हो।”

बेल्जियम ने एक दिन पहले भारतीय और दक्षिण अफ्रीकी नागरिकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया था जिसके बाद मखिजे ने कहा कि दूसरे देशों के माध्यम से भारत से दक्षिण अफ्रीका आने वाले लोगों के प्रति उचित सतर्कता बरती जाएगी।

उन्होंने कहा, “देशों से लगाए गए इन प्रतिबंधों की समस्या यह है कि लोग दुनिया के दूसरे हिस्सों के जरिए जा सकते हैं और जब तक वह यहां पहुंचते हैं तो वे सीधे भारत से कुछ भी लेकर आ रहे हैं यह नहीं पता चलता है इसलिए इसे हमें ध्यान में रखना होगा।”

मखिजे ने कहा, “हम उस स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और हमें ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है कि इस संबंध में दक्षिण अफ्रीका को सीधे कोई जोखिम है लेकिन हम स्थिति की निगरानी जारी रखेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक