लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका में टीकों की कमी के कारण स्कूलों को दोबारा खोलने में आ रही है समस्या

By भाषा | Updated: June 17, 2021 12:31 IST

Open in App

कोलंबो, 17 जून श्रीलंका के शिक्षा मंत्री जीएल पेइरिस ने कहा कि कोविड-19 की मौजूदा लहर के बाद स्कूलों को फिर से खोलने के प्रयासों में शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए पर्याप्त टीकों की अनुपलब्धता के कारण बाधा उत्पन्न हो रही हैं।

श्रीलंका में वैश्विक महामारी की तीसरी लहर के कारण मध्य अप्रैल से ही देश में स्कूल बंद हैं।

पेइरिस ने कहा,‘‘ हमें शिक्षकों और अन्य शैक्षणिक कर्मचारियों के लिए 2,70,000 से अधिक टीकों की जरूरत है। यह टीकाकरण स्कूलों को दोबारा खोलने के लिए बेहद आवश्यक होगा।’’

मंत्री ने कहा कि टीकाकरण से शिक्षकों का स्वास्थ्य बेहतर होगा और अभिभावकों के बीच विश्वास पैदा होगा। सरकार स्कूल के बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जल्द से जल्द स्कूल खोलने का इरादा रखती है।

स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, श्रीलंका में अभी तक संक्रमण के 2,30,692 मामले सामने आए हैं और इससे 2374 लोगों की मौत हुई है। देश में 15 अप्रैल के बाद से 1,34,000 से अधिक मामले सामने आए हैं और 1766 लोगों की इससे मौत हुई है। भारत के कोविड-19 रोधी ‘कोविशील्ड’ टीके की 50 हजार खुराक भेंट करने के बाद श्रीलंका में इस साल जनवरी अंत में टीकाकरण शुरू हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल