लाइव न्यूज़ :

भुखमरी खत्म करने की दिशा में हुई प्रगति के कोविड के कारण प्रभावित होने की आशंका: हर्षवर्धन

By भाषा | Updated: April 20, 2021 14:57 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, 20 अप्रैल स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हर्षवर्धन ने कहा है कि वैश्विक महामारी कोविड-19 ने विश्वभर में लाखों लोगों तक पोषण पहुंचाने की व्यवस्था और खाद्य सुरक्षा को बुरी तरह प्रभावित किया है और 2030 तक भुखमरी खत्म करने की दिशा में अब तक जो प्रगति हासिल हुई थी उसके भी प्रभावित होने की आशंका है।

‘आबादी, खाद्य सुरक्षा, पोषण और टिकाऊ विकास’ विषय पर 54वें जनसंख्या एवं विकास आयोग को संबोधित करते हुए हर्षवर्धन ने सोमवार को कहा कि भारत सरकार खाद्य सुरक्षा और पोषण को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। इसकी पुष्टि बीते कुछ वर्षों में उठाए गए विभिन्न राष्ट्रीय कानूनी कदम एवं आरंभ की गईं योजनाएं करती हैं।

हर्षवर्धन ने कहा, ‘‘जनसंख्या, खाद्य सुरक्षा, पोषण और टिकाऊ विकास का विषय हमेशा ही बहुत महत्वपूर्ण रहता है। लेकिन हाल के दिनों में इसका महत्व और भी बढ़ गया है क्योंकि कोविड-19 के कारण उत्पन्न चुनौतियों से निबटते हुए विश्व पुनर्निर्माण की जिद्दोजहद में लगा हुआ है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ वैश्विक महामारी कोविड-19 ने विश्वभर में लाखों लोगों तक पोषण पहुंचाने की व्यवस्था और खाद्य सुरक्षा को बुरी तरह प्रभावित किया है और 2030 तक भुखमरी खत्म करने की दिशा में अब तक जो प्रगति की गई थी, उसके भी प्रभावित होने की आशंका है।’’

संयुक्त राष्ट्र की उप महासचिव अमीना मोहम्मद ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी ने आजीविकाओं को तबाह कर दिया, अन्याय और असमानता को बढ़ा दिया है तथा इससे दशकों के प्रयासों के बाद हासिल विकास प्रक्रिया को खतरा है।

हर्षवर्धन ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी को काबू में करने के प्रयासों के बीच भारत ने यह सुनिश्चित करने के लिए ‘‘ठोस कदम’’ उठाए हैं कि खाद्य सुरक्षा एवं पोषण सेवा प्रभावित नहीं हो और ऐसे अभूतपूर्व समय में किसान, दिहाड़ी कामगार, महिलाएं, स्वयं सहायता समूह और गरीब वरिष्ठ नागरिकों तक आवश्यक मदद पहुंचती रहे।

उन्होंने भारत द्वारा दिए गए राहत पैकेज और सरकार के अन्य सहायता कार्यक्रमों का जिक्र किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटACC U-19 Asia Cup: 26 गेंद, 50 रन, 5 चौके और 3 छक्के?, एक और तोड़फोड़ प्रदर्शन, मलेशिया ने खिलाफ कमाल की पारी

स्वास्थ्यडॉ. रोहित माधव साने को “Personality of the Year 2025” का सम्मान

भारतSIR in West Bengal: चुनाव आयोग ने जारी की SIR ड्राफ्ट लिस्ट, 58 लाख से ज्यादा नाम कटे, जानें वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक करने का तरीका

भारतNational Herald money laundering case: सोनिया और राहुल गांधी को राहत, अदालत ने संज्ञान लेने से किया इनकार

भारतENG VS AUS Ashes 2025-26: तीसरे मैच में स्टीव स्मिथ कप्तान नहीं, कमिंस संभालेंगे कमान, सीरीज में 2-0 से आगे ऑस्ट्रेलिया, देखिए प्लेइंग इलेवन

विश्व अधिक खबरें

विश्वMexico: प्राइवेट प्लेन दुर्घटनाग्रस्त, 7 लोगों की मौत; लैंडिंग की कोशिश के समय हादसा

विश्वऑस्ट्रेलियाई सरकार ने चेतावनियों की अनदेखी की !

विश्वChile New President: 35 वर्षों के बाद दक्षिणपंथी सरकार?, जोस एंतोनियो कास्ट ने कम्युनिस्ट उम्मीदवार जेनेट जारा को हराया

विश्वसिडनी बॉन्डी बीच हनुक्का उत्सवः पिता-पुत्र ने 15 लोगों की ली जान, मृतकों की उम्र 10 से 87 वर्ष के बीच, 50 वर्षीय हमलावर पिता ढेर और 24 वर्षीय बेटा घायल

विश्वभारत ही नहीं दुनिया भर में कई देश परेशान?, दक्षिण अफ्रीका ने फर्जी वीजा के साथ देश में आए 16 बांग्लादेशी नागरिकों को निर्वासित किया