लाइव न्यूज़ :

नॉर्वे में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के कई मामले आए

By भाषा | Updated: December 2, 2021 20:05 IST

Open in App

कोपेनहेगन, दो दिसंबर (एपी) नॉर्वे की राजधानी ओस्लो और इसके आसपास के शहरों में कम से कम 50 लोग कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित पाए गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सभी मामलों का जुड़ाव ओस्लो के एक रेस्तरां से है जहां एक कंपनी ने क्रिसमस की पार्टी दी थी।

ओस्लो नगरपालिका ने एक बयान में कहा, ‘‘संक्रमण के और मामले आने की आशंका है। मरीजों के संपर्क का पता लगाया जा रहा है और संक्रमण को रोकने लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।’’

‘नॉर्वेजियन इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक हेल्थ’ ने कहा है कि प्रभावित लोग ओस्लो और आसपास के नगरपालिका क्षेत्र में रहते हैं। ओस्लो में संक्रमण का पता लगाने वाली टीम ने संबंधित नगर पालिकाओं से संपर्क किया है। सरकारी एजेंसी ने कहा कि 50 से ज्यादा मामले आए हैं और ज्यादातर लोगों ने टीके की खुराक ले रखी थी। नॉर्वे ने सोमवार को ओमीक्रोन के पहले दो मामलों की पुष्टि की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला