लाइव न्यूज़ :

अफगान पत्रकारों के खिलाफ हाल में हिंसा की 30 घटनाएं हुईं : एएनजेयू

By भाषा | Updated: October 27, 2021 23:16 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 27 अक्टूबर (एपी) अफगानिस्तान में गत दो महीने के दौरान अफगान पत्रकारों के खिलाफ 30 से अधिक हिंसा और धमकी देने की वारदात हुई जिनमें से 90 प्रतिशत घटनाओं को तालिबान ने अंजाम दिया है। यह जानकारी मीडिया पर नजर रखने वाले संगठन एएनजेयू ने बुधवार को दी।

द अफगानिस्तान नेशनल जर्नलिस्ट यूनियन (एएनजेयू) की प्रमुख मसोरु लुत्फी ने बताया कि उनके संगठन द्वारा दर्ज 40 प्रतिशत से अधिक मामले पत्रकारों की पिटाई करने के हैं जबकि 40 प्रतिशत मामले हिंसा की मौखिक धमकी से जुड़े है। इस दौरान एक पत्रकार की मौत हुई है।

एएनजेयू ने बताया कि सिंतबर और अक्टूबर में पत्रकारों के साथ हिंसा की अधिकतर घटनाएं राजधानी काबुल से बाहर सूबों में हुई है। हालांकि, पत्रकारों के खिलाफ हिंसा के 30 मामलों में से छह मामले काबुल के हैं।

लुत्फी ने बताया कि हिंसा की 30 घटनाओं में से 27 को तालिबान के सदस्यों ने अंजाम दिया जबकि तीन वारदातों को अंजाम देने वाले अज्ञात हैं।

तालिबान के उप संस्कृति और सूचना मंत्री एवं प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि उन्हें पत्रकारों के खिलाफ हिंसा की जानकारी है और वे दोषियों को सजा देने के लिए मामलों की जांच कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना