लाइव न्यूज़ :

पर्यावरण की दृष्टि से जागरुक उपभोक्तओं की संख्या में कमी आई, भारत में 12 प्रतिशत गिरावट :सर्वेक्षण

By भाषा | Updated: November 3, 2021 21:36 IST

Open in App

जिनेवा/नयी दिल्ली, तीन नवंबर विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) के एक नये अध्ययन में बुधवार को खुलासा किया गया कि दुनिया में पर्यावरण की दृष्टि से जागरुक उपभोक्ताओं की संख्या काफी कम हो गयी है और भारत में इस साल इस संख्या में 2020 की तुलना में 12 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी है।

‘डब्ल्यूईएफ-इप्सस जलवायु परिवर्तन और उपभोक्ता व्यवहार सर्वेक्षण’ इस साल सितंबर और अक्टूबर के बीच 29 देशों में कराया गया। इसमें पता चला कि दुनियाभर में उपभोक्ताओं ने कोविड-19 महामारी के दौरान अनुकूल व्यवहारों को अपनाया है, वहीं वे अपनी खरीदी गयी या इस्तेमाल में लाई जाने वाली सेवाओं और उत्पादों के संबंध में अपनी पसंदीदा चीजों के पर्यावरण संबंधी प्रभावों को लेकर कम चिंतित हो गये हैं।

सर्वेक्षण के अनुसार इस अध्ययन में 23,055 वयस्कों का साक्षात्कार किया गया जिनमें से औसतन आधे से अधिक ने (56 प्रतिशत ने) पिछले कुछ सालों में जलवायु परिवर्तन को लेकर अपनी चिंता के संदर्भ में व्यवहार बदल दिया है। जनवरी 2020 में यह संख्या 69 प्रतिशत थी और इसमें कमी आई है।

सर्वे के अनुसार, ‘‘जिन देशों में अब भी उपभोक्ता अपेक्षाकृत रूप से जलवायु परिवर्तन के मुकाबले के लिए अपने व्यवहार को अपनाने की बात दर्ज कराना चाहते हैं, वहां भी पर्यावरण के लिहाज से सतर्क उपभोक्ताओं का अनुपात पिछले सर्वेक्षण की तुलना में काफी कम हो गया है। इनमें भारत (76 प्रतिशत, 2020 से 12 प्रतिशत कमी), मेक्सिको (74 प्रतिशत, 12 गिरावट), चिली (73 प्रतिशत, 13 प्रतिशत नीचे) और चीन (72 प्रतिशत, 13 प्रतिशत कमी) शामिल हैं।’’

जिन देशों में पर्यावरण की दृष्टि से जागरुक उपभोक्ताओं के अनुपात में 2020 से सर्वाधिक कमी दर्ज की गयी है, उनमें मलेशिया (62 प्रतिशत, 23 प्रतिशत नीचे), स्पेन (53 प्रतिशत, 23 प्रतिशत कमी), पोलैंड (49 प्रतिशत, 23 प्रतिशत कमी) और फ्रांस (52 प्रतिशत, 21 प्रतिशत कमी) हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब