लाइव न्यूज़ :

यूक्रेन के अलावा बाइडन-पुतिन के बीच वार्ता के लिए बहुत सारे मुद्दे हैं

By भाषा | Updated: December 7, 2021 09:25 IST

Open in App

वाशिंगटन, सात दिसंबर (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और रूस के उनके समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के बीच मंगलवार को होने वाली वार्ता में यूक्रेन से सटी सीमा पर रूस का सैन्य निर्माण बातचीत का मुख्य केंद्र बिंदु होगा, लेकिन साइबर हमले, मानवाधिकार और अमेरिका-रूस संबंध समेत ऐसे कई अन्य मुद्दे भी हैं जिन पर बातचीत होने की संभावना है।

रूस के राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन के एक प्रवक्ता का कहना है कि अमेरिका-रूस संबंध ‘‘गंभीर स्थिति’’ में हैं। मास्को स्थित एक प्रमुख विदेश नीति विशेषज्ञ फ्योदोर लुक्यानोव ने सुझाव दिया कि जिनेवा में शिखर सम्मेलन के बाद से परमाणु हथियार नियंत्रण और साइबर सुरक्षा मामले में प्रगति पर चर्चा की जाएगी और सीरिया, अफगानिस्तान और उत्तर कोरिया जैसे क्षेत्रीय विषयों का भी जिक्र हो सकता है, लेकिन बातचीत का केंद्र यूक्रेन को लेकर तनाव होगा।

व्हाइट हाउस और क्रेमलिन दोनों ने बातचीत को लेकर कम उम्मीदें जतायी हैं और दोनों पक्षों ने कहा है कि वे यूक्रेन या अन्य मुद्दों पर चर्चा में किसी भी सफलता की उम्मीद नहीं करते हैं। लेकिन दोनों देशों का कहना है कि यह बातचीत अपने आप में प्रगति है।

अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि बातचीत केवल यूक्रेन मुद्दे तक ही सीमित नहीं होगी क्योंकि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए ‘‘महत्वपूर्ण’’ अन्य मुद्दों पर चर्चा करने की भी आवश्यकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना