लाइव न्यूज़ :

‘यूरोप मैथ ओलंपियाड’ के लिए चुनी गई भारतीय मूल की छात्रा ब्रितानी टीम की सबसे कम उम्र की सदस्य

By भाषा | Updated: March 7, 2021 08:47 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, सात मार्च जॉर्जिया में अगले महीने होने वाले प्रतिष्ठित ‘यूरोपियन गर्ल्स मैथेमैटिकल ओलंपियाड’ (ईजीएमओ) के लिए चुनी गई भारतीय मूल की 13 वर्षीय छात्रा ब्रितानी टीम की अब तक की सबसे कम उम्र की सदस्य है।

लंदन में डलविच के एलयंस स्कूल की छात्रा आन्या गोयल ने गणित के सवाल सुलझाने के अपने जुनून को पूरा करने के लिए पिछले साल लागू लॉगडाउन का भरपूर इस्तेमाल किया। मैथ ओलंपियाड के विजेता रह चुके अपने पिता अमित गोयल के मार्गदर्शन से उसने ईजीएमओ के लिए चुनी जाने वाली ब्रितानी टीम का हिस्सा बनने के लिए ‘यूके मैथेमैटिक्स ट्रस्ट’ (यूकेएमटी) द्वारा आयोजित परीक्षाओं पर ध्यान केंद्रित किया।

आन्या ने कहा, ‘‘ओलंपियाड के सवाल सुलझाने के लिए रचनात्मक होने और गहराई से सोचने की आवश्यकता होती है। कई बार एक ही सवाल को सुलझाने में कई दिन लग जाते हैं, लेकिन आपको हार नहीं माननी होती और नए विचारों के साथ सवाल सुलझाने होते हैं।’’

यूकेएमटी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हर साल पूरे ब्रिटेन में माध्यमिक विद्यालयों के छह लाख से अधिक छात्र आवेदन करते हैं, जिनमें से हर साल नवंबर में होने वाले ‘ब्रिटिश मैथेमैटिकल ओलंपियाड’ के लिए शीर्ष 1,000 छात्रों को आमंत्रित किया जाता है। इनमें से ‘ब्रिटिश मैथेमैटिकल ओलंपियाड’ के दूसरे दौर के लिए शीर्ष 100 छात्र चुने जाते हैं।

आन्या ने ईजीएमओ में भाग लेने वाली ब्रितानी टीम में चुनी गई शीर्ष चार लड़कियों में स्थान बनाया और इसी के साथ वह इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सबसे कम उम्र की छात्रा बन गई है। इससे पहले यह रिकॉर्ड 15 वर्षीय एक छात्रा के नाम था।

आन्या को उसकी आदर्श एवं दुनिया की सर्वश्रेष्ठ महिला गणितज्ञ मानी जानी वाली युहका माचिनो के साथ टीम में चुना गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब