लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: दुनियाभर में कोरोना के संक्रमण से मरने वालों की संख्या 43 हजार से अधिक हुई

By भाषा | Updated: April 2, 2020 05:49 IST

चीन में दिसंबर में आए पहले मामले के बाद से अभी तक 186 देशों और क्षेत्रों में 8,65,970 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इनमें से कम से कम 1,72,500 लोगों के संक्रमण मुक्त होने की सूचना है।

Open in App
ठळक मुद्देदुनिया भर में कोरोना वायरस संक्रमण से भारतीय समयानुसार बुधवार शाम साढ़े चार बजे तक 43,082 लोगों के मरने की आधिकारिक रूप से पुष्टि हुई है।चीन में दिसंबर में आए पहले मामले के बाद से अभी तक 186 देशों और क्षेत्रों में 8,65,970 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

दुनिया भर में कोरोना वायरस संक्रमण से भारतीय समयानुसार बुधवार शाम साढ़े चार बजे तक 43,082 लोगों के मरने की आधिकारिक रूप से पुष्टि हुई है। एएफपी ने आधिकारिक सूत्रों से यह आंकड़े जुटाए हैं। चीन में दिसंबर में आए पहले मामले के बाद से अभी तक 186 देशों और क्षेत्रों में 8,65,970 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इनमें से कम से कम 1,72,500 लोगों के संक्रमण मुक्त होने की सूचना है।

एएफपी के कार्यालयों ने राष्ट्रीय प्राधिकारों और विश्व स्वास्थ्य संगठन से आंकड़े एकत्र किए हैं, लेकिन संभवत: यह संक्रमित लोगों की वास्तविक संख्या का एक हिस्सा भर ही है। कई देशों में सिर्फ उन मामलों की जांच की जा रही है जिनमें अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत है। इटली में कोरोना वायरस संक्रमण से मौत का पहला मामला फरवरी के अंत में आया था, लेकिन अब वहां संक्रमण से मरने वालों की संख्या 12,428 हो गई है।

देश में 1,05,792 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है और अभी तक 15,729 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। स्पेन में 9,053 लोगों की मौत इस वायरस संक्रमण से हुई है, जबकि 1,02,136 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। हांगकांग और मकाउ से इतर चीन में अभी तक 3,312 लोगों के मरने और 81,554 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। वहां 76,238 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं।

मंगलवार से अभी तक देश में संक्रमण के 36 नए मामले आए हैं और सात लोगों की मौत हुई है। फ्रांस में अभी तक 3,523 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है जबकि 52,128 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। अमेरिका में सबसे ज्यादा 1,89,633 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। देश में वायरस संक्रमण से अभी तक 4,081 लोगों की मौत हुई है जबकि 7,138 लोगों के संक्रमण से उबरने की सूचना है।

टॅग्स :कोरोना वायरसचीनइटलीफ़्रांसलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?