लाइव न्यूज़ :

दुनिया का सबसे बड़ा मालवाहक विमान तीन ऑक्सीजन इकाइयों के साथ ब्रिटेन से भारत के लिए रवाना

By भाषा | Updated: May 7, 2021 22:58 IST

Open in App

लंदन, सात मई कोविड-19 महामारी से मुकाबले में भारत की मदद के ताजा प्रयास के तहत शुक्रवार को उत्तरी आयरलैंड के बेलफास्ट से तीन 18 टन के ऑक्सीजन जेनरेटर और एक हजार वेंटिलेटर के साथ दुनिया के सबसे बड़े मालवाहक विमान ने उड़ान भरी। ब्रिटिश सरकार ने यह जानकारी दी।

विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय (एफसीडीओ) ने कहा कि हवाईअड्डे के कर्मियों ने रातभर कड़ी मेहनत करते हुए विशालकाय एंटोनाव 124 विमान में जीवन रक्षक दवाएं लादी। एफसीडीओ ने ही इस आपूर्ति के लिए कोष प्रदान किया है। एफसीडीओ के अनुसार विमान के रविवार सुबह आठ बजे दिल्ली पहुंचने का अनुमान है। भारतीय रेडक्रास की मदद से यहां से इस आपूर्ति को अस्पतालों में स्थानांतरित किया जाएगा।

तीनों ऑक्सीजन जेनरेटर में से प्रत्येक प्रति मिनट 500 लीटर प्राणवायु का उत्पादन कर सकता है।

विमान में जरूरी उपकरणों को लादे जाने के दौरान उत्तरी आयरलैंड के स्वास्थ्य मंत्री रोबिन स्वान बेलफास्ट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मौजूद रहे।

इस दौरान उन्होंने कहा कि यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि हम हरसंभव मदद और समर्थन प्रदान करे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!