विश्व गरीब देशों को 100 अरब डॉलर की जलवायु सहायता देने के लक्ष्य से चूकने वाला है
By भाषा | Updated: October 25, 2021 21:38 IST2021-10-25T21:38:41+5:302021-10-25T21:38:41+5:30

विश्व गरीब देशों को 100 अरब डॉलर की जलवायु सहायता देने के लक्ष्य से चूकने वाला है
बर्लिन, 25 अक्टूबर (एपी) ग्लोबल वार्मिंग से निपटने के लिए गरीब देशों को हर साल 100 अरब डॉलर की सहायता प्रदान करने का धनी देशों का लक्ष्य पूरा नहीं हो पाएगा। अधिकारियों ने सोमवार को यह दावा किया।
उन्होंने कहा कि यह ग्लासगो में आगामी संयुक्त राष्ट्र जलवायु वार्ता के लिए एक झटका होगा।
सम्मेलन से पहले वार्ता में गतिरोध को तोड़ने की जिम्मेदारी संभाल रहे कनाडा और जर्मनी के अधिकारियों ने घोषणा की है कि मौजूदा आंकड़ों से यह जाहिर होता है कि लक्ष्य को 2023 तक पूरा नहीं किया जा सकेगा।
हालांकि, उन्होंने उम्मीद जताई कि विकसित देश 2024 से हर साल 100 अरब डॉलर जुटा सकते हैं लेकिन इससे गरीब देशों की जरूरतें पूरी नहीं होंगी, जिन्होंने मूल लक्ष्य को अवश्य पूरा करने पर जोर दिया है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।