लाइव न्यूज़ :

'मिसेज इंडिया अर्थ' की विजेता भारत में महिला शिक्षा को बढ़ावा देना चाहती हैं

By भाषा | Updated: December 25, 2021 18:20 IST

Open in App

दुबई, 25 दिसंबर इस साल ‘मिसेज इंडिया अर्थ’ का खिताब जीतने वाली डॉक्टर मोनिका चावला संयुक्त अरब अमीरात में रहती हैं और वह भारत में महिलाओं को शिक्षा मुहैया कराने तथा उनके सशक्तीकरण के लिए काम करना चाहती हैं।

चावला एंडोक्रिनोलॉजिस्ट एवं प्रजनन विशेषज्ञ हैं, जो पिछले 16 साल से अनगिनत महिलाओं के मां बनने का सपना पूरा करती रही हैं। उन्होंने 18 दिसंबर को नई दिल्ली में आयोजित छठे ‘मिसेज इंडिया अर्थ’ का खिताब अपने नाम कर लिया। यह सालाना सौंदर्य प्रतियोगिता ऐसी विवाहित भारतीय महिलाओं की पहचान करने के लिए आयोजित की जाती है जो सुंदरता, प्रतिभा, बुद्धिमता और करुणा की मिसाल हैं।

चावला का जन्म दिल्ली में हुआ और वह दिल्ली में ही पली-बढ़ीं तथा बाद में वह प्रशिक्षण के लिए ब्रिटेन, स्पेन, जर्मनी गईं और फिलहाल अबू धाबी में रहती हैं। उन्होंने 2017 में प्रजनन चिकित्सा विषय पर एक पाठ्यपुस्तक सहित कई अंतरराष्ट्रीय प्रकाशनों के लिए लिखा है। 2018 में, दुबई स्वास्थ्य प्राधिकरण ने उन्हें ‘संयुक्त अरब अमीरात के सर्वश्रेष्ठ चिकित्सक’ की उपाधि से सम्मानित किया था।

चावला खुद को ज्यादा काम करनेवाली बताती हैं और उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता के आशीर्वाद के शब्द उन्हें प्रेरित करते रहते हैं। वह कहती हैं कि महिलाओं की शिक्षा का विषय उनके दिल के करीब है।

डॉक्टर चावला ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ अगर आप एक महिला को शिक्षा देते हैं तो आप पूरे देश को शिक्षित करते हैं।’’ उन्होंने कहा कि लड़कियों की शिक्षा अर्थव्यवस्था को मजबूत करती है और इससे रोजगार का सृजन होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?