लाइव न्यूज़ :

मीडिया के आगे झुका व्हाइट हाउस, जिम एकोस्टा का प्रेस पास हुआ बहाल, डोनाल्ड ट्रंप की वार्ता के लिए बनाए नए नियम

By भाषा | Updated: November 20, 2018 10:13 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सीएनएन और उसके पत्रकार जिम एकोस्टा पर पत्रकार वार्ता में भड़क गये थे। ट्रंप ने सीएनएन पर फेक न्यूज चलाने का आरोप लगाया था।

Open in App

ललित के झा 

वाशिंगटन, 20 नवंबर (भाषा) ट्रंप प्रशासन ने सीएनएन के पत्रकार जिम एकोस्टा का प्रेस पास पूरी तरह से बहाल कर दिया है और अब वह पहले की तरह व्हाइट हाउस में प्रवेश कर सकेंगे। प्रशासन के इस फैसले के बाद सीएनएन ने इस संबंध में व्हाइट हाउस के खिलाफ दायर मुकदमे वापस लेने की घोषणा की है।

गौरतलब है कि कुछ सप्ताह पहले एकोस्टा का प्रेस पास निलंबित कर दिया गया था और व्हाइट हाउस में उनके प्रवेश पर अस्थाई प्रतिबंध लगा दिया गया था।

इसके साथ ही व्हाइट हाउस ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप या प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के संवाददाता सम्मेलनों को कवर करने के लिए नए नियम बनाए गए हैं।

दिशा-निर्देशों के अनुसार, एक संवाददाता एक ही सवाल पूछ सकता है और उस संबंध में आगे सवाल पूछने की अनुमति देना संवाददाता सम्मेलन बुलाने वाले व्यक्ति के विवेक पर निर्भर करेगा।

एकोस्टा का प्रेस पास बहाल करने की घोषणा करते हुए व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने कहा कि नियमों के किसी भी उल्लंघन के लिए पत्रकार का प्रेस पास रद्द किया जा सकता है।

सैंडर्स ने कहा, ‘‘आज दोपहर हमने जिम एकोस्टा और सीएनएन को सूचित कर दिया है कि उनका प्रेस पास बहाल कर दिया गया है। हमने कुछ नियम भी अधिसूचित किए हैं जिनके अनुसार व्हाइट हाउस में संवाददाता सम्मेलन आयोजित होंगे।’’ 

जान एकोस्टा पर भड़क उठे डोनाल्ड ट्रंप

जिम एकोस्टा सीएनएन के व्हाइट हाउस संवाददाता हैं। डोनाल्ड ट्रंप उनके एक सवाल पर भड़क गए थे। (फाइल फोटो)
एकोस्टा सीएनएन के मुख्य व्हाइट हाउस संवाददाता हैं। सात नवंबर को ट्रंप के संवाददाता सम्मेलन के दौरान कुछ कहासुनी के बाद उनका पास अस्थाई रूप से निलंबित कर दिया गया था।

सीएनएन ने इस फैसले को अदालत में चुनौती दी थी। संघीय जिला अदालत द्वारा व्हाइट हाउस के फैसले को पलटे जाने के बाद शुक्रवार को एकोस्टा का पास अस्थाई रूप से बहाल किया गया था।

इस बीच, व्हाइट हाउस में संवाददाता सम्मेलनों को लेकर तीन नए नियमों की घोषणा करते हुए सैंडर्स ने कहा..... एक पत्रकार एक ही सवाल करेगा और उसके बाद अन्य को भी मौका देगा।

दूसरा... राष्ट्रपति या संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर रहे अधिकारी के विवेकानुसार पूरक सवाल या एक से ज्यादा सवाल पूछने की अनुमति होगी।

तीसरा... दूसरों को मौका देने का अर्थ है... (जिस मामले में लागू हो) माइक व्हाइट हाउस स्टाफ को सौंपना ताकि उसे अगले व्यक्ति को दिया जा सके।

उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का पालन नहीं करने पर पत्रकार का पास निलंबित किया जा सकता है या वापस लिया जा सकता है।

ट्रंप प्रशासन के फैसले के बाद व्हाइट हाउस के खिलाफ अपना मुकदमा वापस लेने की घोषणा करते हुए सीएनएन ने कहा, ‘‘व्हाइट हाउस ने आज एकोस्टा का प्रेस पास पूरी तरह से बहाल कर दिया। ऐसे में अब मुकदमे की जरूरत नहीं है। हम व्हाइट हाउस की कवरेज के लिए तैयार हैं।’’ 

व्हाइट हाउस कॉरेस्पांडेंट्स एसोसिएशन ने ट्रंप प्रशासन के फैसले का स्वागत किया है।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल