लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी अदालत में पेश वीडियो में फ्लॉयड की खुद को बचाने की जिद्दोजहद दिखी

By भाषा | Updated: April 1, 2021 14:33 IST

Open in App

मिनियापोलिस (अमेरिका), एक अप्रैल (एपी) अमेरिका की एक अदालत में पेश की गई वीडियो में जॉर्ज फ्लॉयड का उसे गिरफ्तार करने की कोशिश कर रहे तीन अधिकारियों के साथ संघर्ष को दिखाया गया।

वीडियो में दिखाया गया है कि फ्लॉयड रोते-रोते कह रहा है, ‘‘मुझे माफ कर दो, मुझे माफ कर दो, मुझे बंद जगह में रहने से डर लगता है’’ लेकिन अधिकारी उसकी मिन्नत ठुकराते हुए उसे पुलिस की गाड़ी में डालने की कोशिश कर रहे हैं।

वीडियो के अनुसार फ्लॉयड को जमीन पर गिरा कर उसे हथकड़ी लगा दी जाती है। इसके बाद अधिकारी डेरेक चौविन अपने घुटने से उसकी गर्दन दबाता है, एक अन्य अधिकारी उसकी कमर को घुटने से दबाता है और तीसरा अधिकारी उसके पैर पकड़ता है।

अधिकारी थॉमस लेन ने बुधवार को चौविन पर चल रहे फ्लॉयड के हत्या के मुकदमे में अदालत में गवाही देते हुए वीडियो दिखाई।

अदालत में पेश 20 मिनट की इस वीडियो में पुलिस को फ्लॉयड को पकड़ने से लेकर उसे एंबुलेस में लेकर जाने तक की पूरी घटना रिकॉर्ड है।

श्वेत पुलिस अधिकारी चौविन (45) पर 46 वर्षीय फ्लॉयड की हत्या का आरोप है। आरोप है कि चौविन ने नौ मिनट 29 सेकंड तक फ्लॉयड की गर्दन अपने घुटने से दबाई जिससे उसकी मौत हो गई। चौविन को सबसे गंभीर आरोप में दोषी पाए जाने पर 40 साल की जेल की सजा हो सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

विश्व अधिक खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते