लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान से बल वापसी के दौरान तालिबान के संभावित हमले से निपटने की तैयारी कर रहा है अमेरिका

By भाषा | Updated: April 30, 2021 12:29 IST

Open in App

वाशिंगटन, 30 अप्रैल (एपी) पेंटागन अफगानिस्तान से अमेरिकी एवं गठबंधन बलों की वापसी प्रक्रिया के दौरान उन पर तालिबान के हमले होने की आशंका के मद्देनजर उनसे निपटने की तैयारियां कर रहा है।

तालिबान और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के बीच फरवरी 2020 को हुए समझौते के तहत सभी अमेरिकी और अन्य विदेशी बलों को एक मई को अफगानिस्तान से बाहर जाना है।

समझौते के तहत, तालिबान ने अमेरिकी बलों पर हमले बंद कर दिए हैं और तब से किसी की मौत नहीं हुई है, लेकिन तालिबान ने कहा कि वह तय समय सीमा से बलों की वापसी नहीं होने की स्थिति में अमेरिका द्वारा समझौते का उल्लंघन किए जाने पर अपने रुख पर विचार करेगा। तालिबान के प्रतिनिधियों ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि उसका एक मई के बाद हमले फिर से शुरू करने का इरादा है या नहीं।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने बलों की वापसी करने का फैसला किया है, लेकिन इस प्रक्रिया में देरी के कारण बलों की वापसी प्रक्रिया के दौरान हमले हो सकने की आशंका के कारण सुरक्षा संबंधी नया खतरा पैदा हो गया।

बाइडन ने कहा है कि अफगानिस्तान से 2,500 से 3,500 अमेरिकी बल, 7,000 गठबंधन बल और हजारों ठेकेदार 11 सितंबर तक अफगानिस्तान से बाहर निकल जाएंगे। अमेरिका में 11 सितंबर, 2001 को ही आतंकवादी हमले हुए थे, जिसके बाद अमेरिकी बल अफगानिस्तान में घुसे थे।

अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने पश्चिम एशिया में एक विमान वाहक तैनात करने और कम से कम चार बी -52 बमवर्षक एवं आर्मी रेंजर कार्य बल का एक हिस्सा वहां भेजने का फैसला किया है।

पेंटागन प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने ऑस्टिन के इस फैसले को लेने का कारण बताते हुए कहा, ‘‘हमें यह मानना होगा कि बल वापसी की इस प्रक्रिया का विरोध होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यदि हम यह नहीं मानते कि इस प्रक्रिया के दौरान अमेरिकी और हमारे नाटो सहयोगी बलों पर तालिबान का हमला होगा, तो यह बहुत गैरजिम्मेदाराना होगा।’’

‘ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ’ के अध्यक्ष जनरल मार्क मिली ने कहा कि बलों की वापसी ‘‘जटिल होगी और इस दौरान खतरा होगा।’’

सेना आमतौर पर सबसे खराब संभावित स्थिति के लिए भी स्वयं को तैयार रखती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा