लाइव न्यूज़ :

अमेरिका की प्रतिनिधि सभा ने रक्षा विधेयक के खिलाफ ट्रंप के वीटो को निरस्त किया

By भाषा | Updated: December 29, 2020 09:08 IST

Open in App

वाशिंगटन, 29 दिसंबर (एपी) अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी के दबदबे वाली प्रतिनिधि सभा ने रक्षा नीति विधेयक के खिलाफ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वीटो को निरस्त करने के लिए मतदान किया है।

प्रतिनिधि सभा के सदस्यों ने 82 के मुकाबले 322 मतों से राष्ट्रपति के वीटो को निष्प्रभावी किया।

अगर इस विधेयक को सीनेट में दो तिहाई बहुमत मिल जाता है तो यह ट्रंप के राष्ट्रपति रहते हुए निरस्त होने वाला पहला विधेयक होगा।

ट्रंप ने पिछले सप्ताह यह कहकर रक्षा विधेयक को खारिज किया था कि यह सोशल मीडिया कंपनियों पर लगाम लगाने में नाकाम है।

रक्षा विधेयक ‘नेशनल डिफेंस ऑथोराइजेशन एक्ट’ (एनडीएए) में अमेरिकी सुरक्षा बलों के वेतन में तीन प्रतिशत की वृद्धि और सैन्य कार्यक्रमों एवं निर्माण में 740 अरब डॉलर से अधिक के खर्च का प्रावधान किया गया है।

ट्रंप के वीटो इस्तेमाल की प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी ने आलोचना करते हुए कहा, ‘‘इससे हमारे सैनिकों को नुकसान और हमारी सुरक्षा को खतरा पहुंचेगा।’’

सीनेट की सशस्त्र सेवा समिति के अध्यक्ष जिम इनहॉफ ने कहा कि यह विधेयक देश की राष्ट्रीय सुरक्षा और सैनिकों के लिए निश्चित रूप से अहम है।

सीनेट की सशस्त्र सेवा समिति के सदस्य एवं डेमोक्रेटिक नेता जैक रीड ने ट्रंप के उस दावे को भी खारिज किया कि इस विधेयक से चीन को फायदा मिलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला