लाइव न्यूज़ :

पाक में अमेरिकी दूतावास ने प्रधानमंत्री खान को ‘‘दुर्जनों का नेता और तानाशाह’’ कहने के लिए खेद जताया

By भाषा | Updated: November 11, 2020 19:25 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 11 नवंबर इस्लामाबाद में अमेरिकी दूतावास ने एक ट्विटर पोस्ट साझा करने के लिए माफी मांगी है, जिसमें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को परोक्ष रूप से ‘‘दुर्जनों का नेता और तानाशाह’’ बताया गया।

अमेरिकी दूतावास ने मंगलवार की रात को पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के नेता अहसान इकबाल के एक पोस्ट को री-ट्वीट किया जिसमें उन्होंने ‘द वॉशिंगटन पोस्ट’ के एक लेख का स्क्रीनशॉट दिखाया, जिसका शीर्षक है ‘ट्रंप की हार दुनिया के दुर्जनों के नेताओं और तानाशाहों के लिए झटका है।’

स्क्रीनशॉट के साथ इकबाल ने लिखा, ‘‘पाकिस्तान में भी हमारे पास एक हैं। जल्द ही उन्हें भी बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।’’ इकबाल की पंक्तियां स्पष्ट रूप से इमरान खान की ओर इशारा कर रही थीं।

दूतावास का पोस्ट कुछ ही समय के अंदर वायरल हो गया और खान के पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के समर्थकों ने इसका जोरदार विरोध किया।

दूतावास ने बुधवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर कहा, ‘‘अमेरिकी दूतावास इस्लामाबाद के ट्विटर अकाउंट का पिछली रात बिना अधिकार के इस्तेमाल किया गया। अमेरिकी दूतावास राजनीतिक संदेशों को पोस्ट करने या उन्हें फिर से ट्वीट करने का समर्थन नहीं करता है। अनधिकृत पोस्ट से जो भ्रम फैला, उसके लिए हम माफी मांगते हैं।’’

इसके बाद दूतावास ने पोस्ट को हटा दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें