लाइव न्यूज़ :

अमेरका ने तिब्बत में पहुंच हासिल करने का दबाव डालने के लिए अन्य देशों से कानून बनाने की अपील की

By भाषा | Updated: December 5, 2020 11:24 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, पांच दिसंबर तिब्बत में चीन के कथित दमनकारी प्रशासन की आलोचना करते हुए अमेरिका के एक शीर्ष राजनयिक ने अन्य देशों से अपील की है कि वे अमेरिका के उस कानून जैसा ही कानून अपने यहां भी बनाएं जिसके तहत तिब्बत में विदेशी लोगों की यात्राओं पर रोक लगाने वाले चीनी अधिकारियों को अमेरिका में प्रवेश देने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

तिब्बत मामलों के विशेष समन्वयक रॉबर्ट ए डेस्ट्रो ने शुक्रवार को कहा कि विश्व के अन्य सहयोगियों के साथ मिल कर अमेरिका तिब्बत के क्षेत्रों में राजनयिकों और पत्रकारों समेत विदेशी लोगों की पहुंच की मांग उसी रूप में करता रहेगा जिस तरह की पहुंच चीनी राजनयिकों, पत्रकारों और नागरिकों को संबंधित देशों में हासिल है।

उन्होंने एक ऑनलाइन कार्यक्रम में कहा कि तिब्बत में पहुंच और पार्दर्शिता का दबाव बनाने के लिए अमेरिका ने पारस्परिक तिब्बत पहुंच अधिनियम बनाया है और वह अमेरिका जैसी सोच रखनेवाले मित्रों और सहयोगियों से अपील करते हैं कि वे इसी तरह का अपना एक अधिनियम पारित करें।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिसंबर 2018 में इस विधेयक पर हस्ताक्षर करके इसे कानून बना दिया था। इसमें उन चीनी अधिकारियों के अमेरिका में प्रवेश नहीं देने के लिए कहा गया है जो तिब्बत में विदेशियों की यात्रा प्रतिबंधित करने में शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें