लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने उत्तराखंड में आई आपदा पर दुख व्यक्त किया, घायलों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की

By भाषा | Updated: February 9, 2021 08:30 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, नौ फरवरी अमेरिका ने उत्तराखंड में हिमखंड टूटने की घटना में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘इस चुनौतीपूर्ण वक्त में हमारी संवेदनाएं हमारे भारतीय मित्रों और साझेदारों के साथ हैं। इस घटना में मारे गए लोगों के परिवारों और मित्रों के प्रति गहरा शोक व्यक्त करते हैं और हम बचाव कार्यों की सफलता तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की उम्मीद करते हैं।’’

गौरतलब है कि उत्तराखंड के चमोली जिले में रविवार को नंदा देवी ग्लेशियर का एक हिस्सा टूट गया था जिससे अलकनंदा नदी में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई थी। इस आपदा में मरने वालों की संख्या 18 तक पहुंच गई है जबकि 202 अन्य लोग लापता हैं।

सांसद टोनी कार्डेनास ने भी घटना पर दुख व्यक्त किया है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘भारत के लोगों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। हम जलवायु परिवर्तन के विनाशकारी प्रभावों को देख रहे हैं। यह ऐसा संकट नहीं है, जिसकी हम अनदेखी कर सकें। इस ओर कदम उठाए जाने की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?