लाइव न्यूज़ :

संयुक्त राष्ट्र ने कहा, जहाज में लगी आग से “ग्रह को काफी नुकसान पहुंचा”

By भाषा | Updated: June 20, 2021 21:24 IST

Open in App

कोलंबो, 20 जून संयुक्त राष्ट्र ने रविवार को कहा कि कोलंबो के तट के करीब पिछले महीने सिंगापुर के ध्वज वाले एक मालवाहक जहाज में लगी आग के कारण “खतरनाक पदार्थों के रिसाव से ग्रह को महत्वपूर्ण नुकसान पहुंचा है” और विश्व निकाय ने इस हादसे से हुए नुकसान के आकलन और आगे के लिये आवश्यक कार्रवाई के निर्धारण के उद्देश्य से विशेषज्ञों के एक दल के गठन की घोषणा की है।

श्रीलंका में संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधि ने कहा कि नुकसान के आकलन, बचाव प्रयासों और भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिये अंतरराष्ट्रीय प्रयासों का समन्वय किया जा रहा है।

श्रीलंका में संयुक्त राष्ट्र की रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर हना सिंगर हम्दी ने कहा, “संयुक्त राष्ट्र (श्रीलंकाई) सरकार के अनुरोध पर (मालवाहक पोत) एमवी एक्स-प्रेस पर्ल में हुए हादसे के बाद अंतरराष्ट्रीय प्रयासों का समन्वय कर रहा है और इस समस्या से निपटने में श्रीलंका की मदद के लिये साझेदारों को भी सक्रिय कर रहा है।”

हादसे के प्रभाव के आकलन के लिये संयुक्त राष्ट्र और यूरोपीय संघ के तेल प्रसार और रसायन विशेषज्ञों का एक दल श्रीलंकाई एजेंसियों के साथ काम कर रहा है। इस काम में फ्रांस और इटली के विभिन्न संस्थानों के विशेषज्ञ संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) के सदस्यों के साथ मदद कर रहे हैं।

हम्दी ने कहा, “इस प्रकृति की पर्यावरणीय आपात स्थिति में खतरनाक पदार्थों के पारितंत्र में प्रसार से ग्रह को महत्वपूर्ण रूप से नुकसान होता है, जिससे तटीय इलाकों में रहने वाले जीवों और मानव आबादी के लिये खतरे के साथ ही उनकी आजीविका पर भी असर होता है। हमारे प्रयासों का मकसद नुकसान के आकलन, बचाव के प्रयासों और भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने में मदद करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा