लाइव न्यूज़ :

उच्च टीकाकरण के बाद भी संयुक्त अरब अमीरात में सामने आये कोविड-19 के सबसे अधिक मामले

By भाषा | Updated: December 21, 2021 19:36 IST

Open in App

दुबई, 21 दिसंबर (एपी) संयुक्त अरब अमीरात में मंगलवार को कई महीने बाद पहली बार कोविड-19 के सबसे अधिक 452 मामले सामने आये हैं।

कोरोना वायरस के मामलों में यह वृद्धि ऐसे समय सामने आयी है जब उसका ओमीक्रोन स्वरूप दुनियाभर में पैर पसार रहा है तथा देश छुट्टिया मनाने के लिए आने वाले पर्यटकों की तैयारी में जुटा है।

देश में पिछले 24 घंटे में 452 मामले सामने आये है। उच्च टीकाकरण से गुजरे इस खाड़ी देश में मध्य सितंबर के बाद पहली बार ऐसी वृद्धि नजर आयी है। एक हफ्ता पहले ही रोजाना मामले 50 के आसपास थे और दुबई में यह जनभावना बन गयी थी कि स्थिति सामान्य हो चली है। दुबई महामारी से बुरी तरह परेशान रहा था।

वैसे तो पूरे देश में मास्क लगाना जरूरी है लेकिन दुबई के बार एवं रेस्तरां में लोग बिना मास्क के आ रहे हैं। ज्यादातर लग्जरी होटलों का कहना है कि दिसंबर की छुट्टियों के लिए उनकी बुकिंग हो चुकी है। हर साल शहर के विशाल नववर्ष जश्नों में हजारों पर्यटक पहुंचते हैं। यूरोप की भयंकर सर्दी से बचकर लोग यहां पहुंचते हैं।

संयुक्त अरब अमीरात दुनिया में सबसे अधिक टीकाकरण दरों में एक होने का गर्व भरता है। उसके प्रशासन का कहना है कि पात्र लोगों में से 99 फीसद से अधिक को कोविड-19 रोधी टीकों कम से कम पहली खुराक लग गयी है। अब सरकार ने बालिगों को फाइजर बायोटेक की बूस्टर खुराक की पेशकश की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?