लाइव न्यूज़ :

नए साल में भी बना हुआ है कोरोना वायरस का खतरा

By भाषा | Updated: January 6, 2021 10:54 IST

Open in App

लंदन, छह जनवरी (एपी) विश्व में कई स्थानों पर कोविड-19 के लिए टीकाकरण शुरू होने के बावजूद कोरोना वायरस के मामलों के बढ़ने और उसके नए स्वरूप के कारण जनवरी में भी लोगों की परेशानियां कम नहीं होंगी। ब्रिटेन से लेकर जापान तक, जापान से लेकर कैलिफोर्निया तक अस्पतालों में मरीजों को भर्ती करने के लिए जगह नहीं बची है और कुछ सरकारों के फिर लॉकडाउन लगाने से आजीविका का खतरा एक बार फिर उत्पन्न हो गया है।

इंग्लैंड में लॉकडाउन लगा दिया गया है। मैक्सिको सिटी के अस्पतालों में मरीजों की संख्या पहले से कई अधिक है। जर्मनी में मंगलवार को वायरस के अभी तक के सर्वाधिक नए मामले सामने आए। दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील में शवों का अंतिम संस्कार करने के लिए जगह नहीं मिल रही है। वहीं थाईलैंड में वायरस के मामले अचानक से तेजी से बढ़ गए हैं।

साल के अंत में लोगों के छुट्टियों पर निकलने के कारण कोविड-19 के मामलों में भी बढ़ोतरी आई है। अधिकतर देशों में ब्रिटेन में सामने आए वायरस के नए स्वरूप (स्ट्रेन) के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन की प्रवक्ता डॉ. मार्गरेट हैरिस ने कहा कि जनवरी ‘‘मुश्किलों भरा रहेगा’’।

वहीं, ब्रिटेन में इस सप्ताह एक दूसरा टीका लगाया गया और कुछ अमेरिकी राज्यों ने दूसरे दौर का टीकाकरण शुरू कर दिया है। वैश्विक स्तर पर टीके की पहुंच बेहद असमान है। आपूर्ति इस वैश्विक महामारी के खात्मे के लिए बहुत कम है, जिससे अभी तक दुनियाभर में 18.5 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के महासचिव टेड्रोस अधानोम ने कहा, ‘‘ उच्च जोखिम वाली आबादी के लिए दो अत्यधिक प्रभावी तथा सुरक्षित टीकों को जारी कर हम संक्रमण को फैलने से रोकने, मामलों को कम करने, स्वास्थ्य प्रणाली को बचाने और लोगों की जिंदगियां बचाने की दौड़ में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब