लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में शपथग्रहण पूर्वाभ्यास स्थल को कुछ दूरी पर आग की घटना के बाद खाली कराया गया

By भाषा | Updated: January 18, 2021 22:26 IST

Open in App

वाशिंगटन, 18 जनवरी (एपी) अमेरिका में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन के शपथग्रहण समारोह के लिए पूर्वाभ्यास में शामिल लोगों को सोमवार को सुरक्षा अधिकारियों के आदेश पर कैपिटल बिल्डिंग के वेस्ट फ्रंट से हटाया गया। अधिकारियों ने बताया कि इन लोगों को वहां से कुछ दूरी पर आग लगने के बाद वहां से निकाला गया।

अधिकारियों के अनुसार वहां एकत्रित व्यक्तियों में सेना का एक बैंड शामिल था। अधिकारियों ने बताया कि इन लोगों को भीतर चलने और कैपिटल परिसर में एक सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा गया।

पूर्वाभ्यास में शामिल लोगों के अनुसार, सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि ‘‘यह कोई ड्रिल नहीं है।’’

कानून प्रवर्तन से जुड़े चार अधिकारियों ने बताया कि कुछ ब्लॉक दूर आग लग गई थी और एहतियात के तौर पर पूर्वाभ्यास स्थल को खाली कराया गया। गत छह जनवरी को प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प होने के बाद कैपिटल परिसर और आसपास के क्षेत्रों को बंद कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा