लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य ने भारत को 4.1 करोड़ डॉलर मूल्य की सहायता सामग्री देने की घोषणा की

By भाषा | Updated: May 6, 2021 16:45 IST

Open in App

मेलबर्न, छह मई ऑस्ट्रेलिया के राज्य विक्टोरिया ने कोविड-19 की दूसरी लहर से जूझ रहे भारत को मदद के रूप में बृहस्पतिवार को 1,000 वेंटिलेटर, चिकित्सा उपकरण के साथ 4.1 करोड़ डॉलर मूल्य की चिकित्सकीय सहायता सामग्री देने की घोषणा की।

यह दान राष्ट्रमंडल चिकित्सा भंडार को दिया जायेगा।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, ‘‘हमलोग कोरोना वायरस की दूसरी लहर से जूझ रहे भारत में संक्रमितों के उपचार में मदद के लिए सहायता सामग्री भेजने के लिए विदेश एवं व्यापार मामलों के विभाग (डीएफएटी) के साथ काम कर रहे हैं।’’

बयान के अनुसार, ‘‘स्वास्थ्य विभाग के पास वर्तमान में 1,000 आईसीयू वेंटिलेटर हैं और मानवता के उद्देश्य से इन्हें भारत को दान किया जायेगा। राज्य कनेक्टर्स और ह्यूमिडिफायर जैसे अन्य उपकरण भेजने की भी तैयारी कर रहा है। इन सबकी कुल कीमत 4.1 करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर है।’’

सहायता पैकेज की घोषणा करते हुए राज्य के कार्यवाहक प्रधानमंत्री जेम्स मरलिनो ने कहा, ‘‘भारत में हालात ठीक नहीं हैं और ऐसा प्रतीत होता है कि महामारी के खिलाफ जंग अभी खत्म नहीं हुई है। हमारी जिम्मेदारी है कि हम जहां मदद कर सकते हैं वहां करें और हम ऐसा कर भी रहे हैं।’’

बहु सांस्कृतिक मामलों के मंत्री रोस स्पेंस ने कहा, ‘‘हमारेी संवेदनाएं इस त्रासदी के शिकार लोगों के साथ हैं और हमें आशा है कि भारत जिस चुनौती से अभी गुजर रहा है, इस पैकेज से उसे थोड़ी राहत मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब