लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलिया के राज्य ने कहा, पृथक-वास संबंधी नीतियों को लागू करने में हुई गड़बड़ी

By भाषा | Updated: December 21, 2020 12:16 IST

Open in App

मेलबर्न, 21 दिसंबर (एपी) ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया प्रांत के शीर्ष नेता ने होटलों में पृथक-वास केंद्र बनाने की योजना में लापरवाही को लेकर माफी मांगी है।

पृथक-वास संबंधी नीतियों को लागू करने में ढिलाई के कारण संक्रमण के मामलों में जबरदस्त बढ़ोतरी के बाद सरकार ने जांच का आदेश दिया था।

दूसरी जगहों से आए यात्रियों के लिए विक्टोरिया प्रांत के पृथक-वास कार्यक्रम की जांच करने वाले एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश ने मई और जून में मेलबर्न के होटलों में पृथक-वास में लोगों को रखने के लिए निजी सुरक्षा गार्डों की तैनाती की आलोचना की है।

जांच रिपोर्ट सोमवार को जारी करने के बाद विक्टोरिया के प्रीमियर डेन एंड्रयूज ने कहा कि महामारी को लेकर नियमावली के बिना ही जल्दबाजी में पृथक-वास की व्यवस्था की गयी। एंड्रयूज ने कहा, ‘‘कार्यक्रम में हुई गड़बड़ी के लिए मैं विक्टोरिया के लोगों से माफी मांगता हूं ।’’

मेलबर्न के दो पृथक-वास केंद्रों में लचर नीतियों के कारण शहर में संक्रमण की दूसरी लहर शुरू हो गयी जबकि देश का बाकी हिस्सा कोरोना वायरस से मुक्त हो गया था।

ऑस्ट्रेलिया में कोविड-19 के कारण 908 लोगों की मौत हुई। इनमें से 820 लोगों की मौत विक्टोरिया राज्य में हुई ।

विक्टोरिया में पिछले 52 दिनों से सामुदायिक स्तर पर संक्रमण का एक भी मामला नहीं आया है और जुलाई के बाद पहली बार इस महीने दूसरे देशों से यात्रियों को आने की अनुमति दी गयी।

सिडनी के उत्तरी भाग में संक्रमण की रफ्तार भी धीमी हो गयी है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 24 नए मामले आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला