लाइव न्यूज़ :

फैक्टरी में भीड़ के हाथों पीट-पीटकर हत्या कर दिये गए श्रीलंकाई की जगह उसके हमवतन को नौकरी दी गई

By भाषा | Updated: December 22, 2021 22:37 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 22 दिसंबर पाकिस्तान में सियालकोट की एक फैक्टरी में इस महीने की शुरुआत में ईशनिंदा के आरोप में कट्टरपंथी इस्लामवादी पार्टी के समर्थकों द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दिये गए एक श्रीलंकाई व्यक्ति की जगह उसके हमवतन को नौकरी दी गई है।

धार्मिक सद्भाव पर प्रधानमंत्री के विशेष प्रतिनिधि हाफिज मोहम्मद ताहिर अशरफी बुधवार को सियालकोट की घटना पर शोक व्यक्त करने के लिये श्रीलंकाई उच्चायोग गए, जहां उन्होंने इस बात से अवगत कराया। इस दौरान इस्लामी उपदेशक मौलाना तारिक जमील उनके साथ थे।

कट्टरपंथी इस्लामवादी पार्टी तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) के समर्थकों ने इस महीने की शुरुआत में सियालकोट में ईशनिंदा के आरोप में फैक्टरी के महाप्रबंधक श्रीलंकाई नागरिक प्रियंता कुमारा दियावदाना (49) की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उनके शव को आग के हवाले कर दिया गया था।

श्रीलंका के उच्चायुक्त मोहन विजेविक्रमा से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए अशरफी ने कहा कि कुमारा के बच्चों की पढ़ाई का खर्च फैक्टरी मालिक उठाएगा।

उन्होंने कहा, ''प्रशासन ने एक श्रीलंकाई नागरिक को फैक्टरी में नौकरी भी दी है।''

हम श्रीलंकाई लोगों के शुक्रगुजार हैं कि डर के इस माहौल में उनमें से किसी व्यक्ति ने यहां काम करने पर रजामंदी जाहिर की।

हालांकि, उन्होंने सियालकोट में खेल के सामान के लिये प्रसिद्ध इस फैक्टरी के नए प्रबंधक के बारे में कोई और जानकारी नहीं दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल