लाइव न्यूज़ :

नींद का हार्मोन मेलाटोनिन कोविड-19 का हो सकता है व्यवहारिक उपचार : अध्ययन

By भाषा | Updated: November 10, 2020 18:17 IST

Open in App

वाशिंगटन, 10 नवंबर एक अध्ययन में दावा किया गया है कि नींद और उठने के चक्र को नियंत्रित करने वाला हार्मोन मेलाटोनिन कोविड-19 के खिलाफ उपचार का एक व्यवहारिक विकल्प हो सकता है।

पीएलओएस बायोलॉजी नामक जर्नल में प्रकाशित इस अध्ययन ने कोविड-19 के खिलाफ संभावित औषधि के तौर पर इसकी पहचान के लिये एक नए कृत्रिम मेधा (एआई) मंच का इस्तेमाल किया।

अमेरिका स्थित क्लीवलैंड क्लीनिक की कोविड-19 रजिस्ट्री के मरीजों के आंकड़ों के विश्लेषण से यह भी सामने आया कि मेलाटोनिन का इस्तेमाल करने वालों में सार्स-सीओवी-2 से संक्रमित होने की आशंका करीब 30 प्रतिशत कम होती है।

अध्ययनकर्ताओं ने इन मरीजों की उम्र, नस्ल, धूम्रपान की आदत और अन्य बीमारियों को ध्यान में रखते हुए यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि मेलाटोनिन का इस्तेमाल करने वाले अफ्रीकी-अमेरिकियों में वायरस से संक्रमित नहीं होने की संभावना 30 से बढ़कर 52 प्रतिशत तक हो गई।

अध्ययन के मुख्य लेखक और क्लीवलैंड के सहायक कर्मचारी फीक्सियोंग चेंग ने कहा, “यह समझना बेहद महत्वपूर्ण है कि निष्कर्ष यह सुझाव नहीं देते कि लोगों को चिकित्सक के परामर्श के बगैर मेलाटोनिन लेना शुरू कर देना चाहिए।”

चेंग ने कहा, “कोविड-19 के मरीजों पर मेलाटोनिन के नैदानिक फायदों की पुष्टि के लिये बड़े पैमाने पर पर्यवेक्षणात्मक अध्ययन और यादृच्छिक नियंत्रित परीक्षण जरूरी हैं, लेकिन इसके परिणाम से हम उत्साहित हैं और इस पर आगे काम करने को लेकर तैयार हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्व अधिक खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो