लाइव न्यूज़ :

कुवैत में लगभग तीन दर्जन असंतुष्टों की सजा माफ या कम की गई

By भाषा | Updated: November 14, 2021 19:35 IST

Open in App

दुबई, 14 नवंबर (एपी) कुवैत के अमीर ने बहुप्रतीक्षित क्षमा आदेश जारी कर लगभग तीन दर्जन कुवैती असंतुष्टों की सजा को माफ या कम कर दिया है। शाही आदेश में इसकी जानकारी दी गयी है।

शनिवार को कुवैत के आधिकारिक राजपत्र में प्रकाशित शाही आदेश में कहा गया है कि अमीर शेख नवाफ अल अहमद अल सबा ने उन 11 राजनेताओं की सजा को कम कर दिया है, जिन्हें 2011 के अरब स्प्रिंग विद्रोह के बीच देश की संसद पर धावा बोलने के आरोप में जेल में डाल दिया गया थाद्व इसके अलावा 24 अन्य लोगों को माफी दी गई है या उनकी सजा को कम कर दिया गया है।

गौरतलब है कि साल 2011 में क्षेत्र में लोकतंत्र के समर्थन में जबरदस्त प्रदर्शन हुए थे, जिसमें कुवैत की विपक्षी हस्तियों और सांसदों ने संसद पर धावा बोल दिया था और प्रधानमंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए उन्हें पद से हटाने का आह्वान किया था।

देश की सर्वोच्च अदालत ने अनेक इस्लामी सांसदों को जेल की सजा सुनाई थी, जिनमें प्रमुख विपक्षी नेता मुसल्लम अल-बराक शामिल थे। उन्होंने अलग-अलग आरोपों में दो साल जेल की सजा काटी थी। अल बराक तथा अन्य असंतुष्टों को शनिवार माफी दी गई, जो वर्षों से तुर्की में स्व-निर्वासन में रह रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक